बॉडीकोन ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं Devoleena Bhattacharjee, पति की बाहों में दिए क्यूट पोज

Devoleena Bhattacharjee Baby Bump: देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी की बेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। देवोलीना ने गोपी बहू के रोल से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। देवोलीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बहुत ही क्यूट फोटोज शेयर की हैं। आइए देखें...
Devoleena Bhattacharjee Baby Bump white bodycon dress photos viral on internet
बॉडीकोन ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं Devoleena Bhattacharjee (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Updated on
navabharat (34)
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने बेबी बंप के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पति के साथ क्यूट पोज देती नजर आ रही हैं। उनके इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है।
navabharat (35)
देवोलीना बेज कलर के बॉडीकॉन सूट में बहुत ही प्यारी लग रही हैं। उन्होंने एक डीपनेक व्हाइट बॉडीकॉन पहनकर फोटोज शेयर की हैं। जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है।
navabharat (33)
एक्ट्रेस और उनकी हसबैंड शहनवाज बालकनी में सुबह की खिली हुई धूप में प्यारे-प्यारे पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में कपल बालकनी में रोमांटिक होता नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बहुत ही खूबसूरती के साथ अपना बेबी बंप दिखाया है।
navabharat (36)
तस्वीरें साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, पेरेंट्स टू बी। इसके साथ ही उन्होंने दिल वाला एक इमोजी भी शेयर किया। उनकी तस्वीरों को देखकर फैंस अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।
navabharat (39)
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आने वाले बच्चे के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुम्हें बनाया।' तस्वीरों पर फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।
navabharat (37)
इससे पहले एक्ट्रेस ने पिंक कलर की लॉन्ग ड्रेस में फोटोज शेयर की थीं। जिसमें एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल भी हुई थीं।
navabharat (38)
बता दें कि साल 2022 में देवोलीना ने शहनवाज शेख के साथ गुपचुप शादी रचा ली थी। उस समय इन दोनों को काफी ट्रोल भी किया गया था। इस खबर को सुनने के बाद फैंस को काफी झटका भी लगा था।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com