अब स्टेशन में मिलेगा होटल जैसा आराम, दिल्ली मेट्रो ने खोला भारत का पहला पॉड होटल

हाल ही में दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन ने अपने मेट्रो की यात्रियों को खास सुविधा दी है यहां पर यात्रियों के लिए पॉड होटल खोला गया है जिसमें यात्री अपनी सुविधा के अनुसार समय बिता पाएंगे, इसके लिए किराया भी काफी कम रखा गया।
दिल्ली मेट्रो ने खोला पहला पॉड होटल
दिल्ली मेट्रो ने खोला पहला पॉड होटल (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on
दिल्ली मेट्रो ने खोला पहला पॉड होटल
Pod Hotel in Delhi: रोजाना दिल्ली मेट्रो में कई यात्री सफर करते है जहां पर यात्रा के दौरान ट्रेनें लेट होने की वजह से लंबा इंतजार करना पड़ता है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन ने अपने मेट्रो की यात्रियों को खास सुविधा दी है यहां पर यात्रियों के लिए पॉड होटल खोला गया है जिसमें यात्री अपनी सुविधा के अनुसार समय बिता पाएंगे, इसके लिए किराया भी काफी कम रखा गया है।
दिल्ली मेट्रो ने खोला पहला पॉड होटल
यहां पर पॉड होटल की बात करें तो, यह एक तरह का छोटा होटल होता है इसमें छोटे-छोटे कमरे होते हैं, जिसे आमतौर पर एक व्यक्ति के रहने के लिए डिजाइन किया जाता है। लिमिटेड स्पेस के इन कमरों में केवल आप सो सकते है या फिर आराम कर सकते है। एक बिस्तर और छोटी अलमारी जैसी चीजें उपलब्ध होती हैं।
दिल्ली मेट्रो ने खोला पहला पॉड होटल
दिल्ली मेट्रो और भारत का पहला पॉड होटल नई दिल्ली रेलवे मेट्रो स्टेशन के ठीक ऊपर पहली मंजिल पर बने इस पॉड होटल को काफी लग्जरी तरह से बनाया गया है. एक कमरे के अंदर 6 से लेकर 12 डॉरमेट्री बेड बने हैं, जिनके ऊपर आरामदायक मोटे गद्दे लगे हैं. इसके अलावा साफ चादर, कंबल और तकिए दिए जाएंगे।सभी बेड के बाहर सुंदर पर्दे भी लगाए गए हैं. कमरे में लाइट और पंखे के साथ एसी की सुविधा भी दी गई है।
दिल्ली मेट्रो ने खोला पहला पॉड होटल
इस खास तरह के पॉड होटल में आपको इंटरनेट और वाईफाई की सुविधा भी दी जा रही है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग डॉरमेट्री बनाया गया है. साथ ही साफ शौचालय की भी व्यवस्था की गई है. यहां पर यात्रियों को रुकने के बाद हर तरह की सुविधा दी जाती है। मिनी थिएटर, एक पूल टेबल, एक फुटबॉल टेबल का लुत्फ आप उठा सकते है।
दिल्ली मेट्रो ने खोला पहला पॉड होटल
इस पॉड होटल के किराए की बात करें तो, 400 रुपये में छह घंटे और 600 रुपये में दिन भर के लिए यात्री पॉड होटल में ठहर सकते हैं. इस सुविधा से देशभर से दिल्ली आने वाले लोगों को काफी फायदा होगा।मौजूदा समय इसमें 180 लोग रह सकते हैं. बाकी के कमरे जून में तैयार हो जाएंगे।
दिल्ली मेट्रो ने खोला पहला पॉड होटल
इस पॉड होटल के लिए बुकिंग करने के लिए आप बुकिंग डॉट कॉम, मेकमाईट्रिप, हॉस्टलवर्ल्ड और अगोडा जैसे ऑनलाइन होटल बुकिंग का जरिया अपना सकते है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com