सीजेपी के संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर का हाल, (सोर्स- सोशल मीडिया)  
फोटो

संसद मार्च से ठीक पहले कैसा दिख रहा है जंतर-मंतर? देखिए ग्राउंड जीरो से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

CJP Sansad March: दिल्ली के जंतर-मंतर से कुछ ही देर में कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च शुरू होने वाला है। इससे पहले काफी संख्या में प्रदर्शनकारी वहीं पहुंच रहे हैं। आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं वहां का ताजा हालात।

मनोज आर्या
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन और संसद मार्च को लेकर पूरी दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जंतर-मंतर के पास लगभग 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। वहीं, धारा-163 भी लागू करने की घोषणा की गई है।
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बड़ा बयान दिया है। संसद मार्च शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने कहा है कि भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है। पिछले 10-12 सालों से इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर भारी संख्या में लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद दिल्ली पुलिस के जवानों द्वारा लोगों को रोकने की भी कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने मार्च की परमिशन नहीं दी है। करीब 10 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जुटे हैं। CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि हमारी ओर से कोई भी गलत काम नहीं करेगा। संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, ताकि आंदोलन को बदनाम न किया जा सके।
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी है और असामाजिक तत्वों की घुसपैठ को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं।
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और आयोजकों ने अंदेशा जताया कि प्रदर्शन स्थल के पास पत्थरों से भरे ट्रक का मौजूद होना किसी असामाजिक तत्व या साजिश का हिस्सा हो सकता है, जिससे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बदनाम करने या उकसाने का प्रयास किया जाए।
जंतर-मंतर पर पहुंच रहे लोगों को रोक रही दिल्ली पुलिस को उनका विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक की घटनाएं भी देखने को मिली।
दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बावजूद भी जंतर-मंतर पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग अलग-अलग पोस्टर और बैनकर के जरिए इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं और सरकार के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं।
पिछले 3 हफ्ते से जारी धरना प्रदर्शन के बावजूद भी प्रदर्शकारियों का जोश हाई है। प्रदर्शनकारी संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के झंडे के साथ प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं और वहां मौजूद लोगों का मनोबल को बढ़ाने का काम कर हैं।

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने