चेन्नई एक्सप्रेस को पूरे हुए 11 साल, जानें दीपिका पादुकोण के बारे में दिलचस्प बातें

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के रिलीज को 8 अगस्त यानी आज 11 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म का सबसे बेहतरीन हिस्सा दीपिका पादुकोण का मीनाम्मा का किरदार था।
Chennai Express
(सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Chennai Express
चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार पावर नजर आए थे, जिनका जादू सिल्वर स्क्रीन पर चला था। फिल्म सुपरहिट हुई थीं।
Chennai Express
दीपिका पादुकोण के के किरदार के आकर्षण, हास्य और कोमलता के मिश्रण ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म की सफलता ने दीपिका और डायरेक्टर रोहित शेट्टी को एक मजबूत टीम बना दिया।
Chennai Express
दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन में नए किरदार शक्ति शेट्टी के रूप में नजर आएगी। रोहित शेट्टी ने उन्हें अपने कॉप यूनिवर्स से इंट्रोड्यूस कराते हुए कहा है कि नारी  सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी।
Chennai Express
लेडी सिंघम के रूप में दीपिका ने अपनी मजबूत भूमिका निभाई है, साथ ही उन्हें एक निडर और शक्तिशाली व्यक्तित्व के रूप में सभी के सामने पेश किया गया है।
Chennai Express
रोहित शेट्टी ने एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए, लेडी सिंघम के ऊपर एक और फिल्म बनाने की प्लानिंग को भी शेयर किया, जिसमें दीपिका का अहम रोल होगा।
Chennai Express
रोहित ने कहा था कि वह हीरो की तरह हैं और हम जो कर रहे हैं वह यह है कि हम उनकी कहानी के साथ आगे बढ़ेंगे। हम एक ऐसी फिल्म बनाएंगे जिसमें सिर्फ दीपिका होंगी। यह उनकी कहानी है।
Chennai Express
दीपिका पादुकोण और रोहित शेट्टी को एक बार फिर साथ काम करते देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। फैंस का मानना है कि उनकी नई फिल्म शाहरुख खान के साथ "चेन्नई एक्सप्रेस" जितनी ही शानदार होगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com