PHOTOS: गोरखपुर में CM योगी की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ढाई KM तक गूंजे भारत माता की जय के नारे

Gorakhpur Tiranga Yatra: गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ढाई किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकली। हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और 16 जगह स्वागत के साथ 8 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
CM Yogi Tiranga Yatra
गोरखपुर तिरंगा यात्राnavbharat
Updated on
yogi tiranga yatra
तिरंगा यात्राnavbharat

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। करीब ढाई किलोमीटर लंबी यात्रा नगर निगम परिसर से रेलवे स्टेशन चौक तक पहुंची।

Gorakhpur Tiranga Yatra
तिरंगा यात्राnavbharat

यात्रा के दौरान हजारों हाथों में तिरंगा लहराता नजर आया। ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में रंग गया।

यात्रा शुरू करने से पहले सीएम योगी ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया।

gorakhpur tiranga yatra
तिरंगा लहराते CM योगीnavbharat

मुख्यमंत्री ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और टाउन हॉल पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने यात्रा की अगुवाई की।

tiranga yatra gorakhpur
तिरंगा यात्रा में CM योगीnavbharat

सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव समेत कई जनप्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए। स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट्स ने भी हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा की।

tiranga yatra cm yogi
CM योगीnavbharat

यात्रा के रास्ते में 16 स्थानों पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और सामुदायिक संगठनों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। लोगों ने सीएम योगी का अभिवादन भी किया।

tiranga yatra cm yogi
CM योगीnavbharat

तिरंगा यात्रा का भव्य दृश्य देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों में यात्रा की तस्वीरें लेने और मोबाइल से वीडियो व रील बनाने की भी होड़ दिखाई दी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com