Children's Day 2026: बच्चों को सिर्फ खिलौने नहीं, बाल दिवस पर दिखाएं ये 9 फिल्में, जो बदल देंगी उनकी सोच

Children's Day Movies: बॉलीवुड में ऐसी कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं, जो बच्चों को दोस्ती, मेहनत, आत्मविश्वास, शिक्षा और रिश्तों की अहमियत समझाती हैं। बच्चों को ये 9 प्रेरणादायक फिल्में जरूर दिखाएं।
Children's Day Movies 2026
बाल दिवस पर ये फिल्में, जो बदल देंगी उनकी सोच(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Children's Day Movies 2026
आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर हर बच्चों को प्रेरित करती है। यह फिल्म बताती है कि हर बच्चा अलग होता है और उसके टैलेंट को समझना बेहद जरूरी है। बच्चों की किसी से कम्पेयर करने के बजाय उनका हौसला बढ़ाना चाहिए।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Children's Day Movies 2026
फिल्म आई एम कलाम एक ऐसे गरीब बच्चे की स्टोरी है, जो मुश्किलों के बाद भी पढ़ाई करने और अपने ड्रीम पूरे करने का जुनून रखता है। यह फिल्म बच्चों को सिखाती है कि मेहनत, लगन और सीखने का जुनून से जिंदगी बदली जा सकती है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Children's Day Movies 2026
स्टेनली का डिब्बा बच्चों की दोस्ती, मासूमियत और स्कूल लाइफ पर आधारित बेहद खूबसूरत फिल्म है। इस फिल्म की कहानी हमें सिखाती है कि किसी बच्चे की परिस्थितियों को समझे बिना उसके साथ गलत बर्ताव नहीं करना चाहिए।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Children's Day Movies 2026
फिल्म निल बटे सन्नाटा एक मां और बेटी के खूबसूरत रिश्ते की मिसाल है। जिसमें मां अपनी बेटी को पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ते देखना चाहती है। फिल्म बच्चों को सिखाती है कि शिक्षा और मेहनत के दम पर किसी भी ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Children's Day Movies 2026
फिल्म उड़ान एक ऐसे युवा की कहानी है, जो अपने सपनों को पूरा करना चाहता है। लेकिन फैमिली की सख्ती उसके रास्ते में रूकावटें बनती है। यह फिल्म बच्चों और पैरेंट्स दोनों को आपसी समझ, आजादी और सपनों की अहमियत सिखाती है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Children's Day Movies 2026
फिल्म चिल्लर पार्टी बच्चों की दोस्ती, एकता और जानवरों के लिए प्यार की जबरदस्त कहानी है। इस फिल्म में बच्चों का एक ग्रुप अपने दोस्त और उसके कुत्ते की मदद के लिए एकजुट हो जाता है। यह बच्चों को अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाती है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Children's Day Movies 2026
फिल्म इकबाल एक ऐसे लड़के की स्टोरी है, जो बोल और सुन नहीं सकता, लेकिन क्रिकेटर बनने का ड्रीम देखता है। सारी मुश्किलों के बाद वह हार नहीं मानता। यह फिल्म बच्चों को आत्मविश्वास और लगातार मेहनत करने की प्रेरणा देती है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Children's Day Movies 2026
फिल्म तहान 1 छोटे बच्चे की इमोश्नल स्टोरी है, जो अपने प्यारे गधे को वापस पाने के लिए संघर्ष करता है। यह फिल्म बच्चों को जानवरों के प्रति दया, प्यार और जिम्मेदारी का महत्व समझाती है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Children's Day Movies 2026
अमिताभ बच्चन और चाइल्ड आर्टिस्ट अमन सिद्दीकी की फिल्म भूतनाथ दोस्ती और इंसानियत का मैसेज देती है। यह फिल्म बच्चों को सिखाती है कि किसी को उसके बाहरी रूप से नहीं आंकना चाहिए और प्यार से हर रिश्ता खूबसूरत बनाया जा सकता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.