-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Photos »
- Chaitra Navratri Vrat Diet Tips To Stay Energetic And Avoid Weakness
9 दिन के उपवास में भी चेहरे पर नहीं दिखेगी थकान! व्रत के ये 4 सुपरफूड्स आपको रखेंगे दिनभर एनर्जेटिक
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिनों के उपवास में अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है, जिसका असर चेहरे पर भी नजर आता है। ऐसे में सही सुपरफूड्स का चुनाव आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
हेल्दी सुपरफूड्स (सौ. फ्रीपिक)

शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि चल रहा है। श्रद्धा और भक्ति के इन नौ दिनों में कई श्रद्धालु पहले और आखिरी दिन तो कई पूरे नौ दिनों का कठिन उपवास रखते हैं। अक्सर देखा गया है कि गलत खान-पान के कारण व्रत के दौरान लोगों को कमजोरी, सिरदर्द और सुस्ती महसूस होने लगती है। व्रत का असली लाभ तभी मिलता है जब आपका आहार संतुलित, सात्विक और पौष्टिक हो। यदि आप भी इस नवरात्रि खुद को ऊर्जावान बनाए रखना चाहते हैं तो अपनी व्रत की थाली में इन 4 चीजों को जरूर शामिल करें।

मखाना व्रत के लिए सबसे बेहतरीन गिल्ट-फ्री स्नैक माना जाता है। इसमें कैलोरी कम और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा यह फाइबर, मैग्नीशियम और पोटैशियम का भी अच्छा स्रोत है। मखाने का सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आप इसे हल्का घी में भूनकर या इसकी पौष्टिक खीर बनाकर डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपको लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होने देता।
Aloo Recipe: मेहमानों से बटोरनी है तारीफ? 10 मिनट में झटपट बनाएं नेपाली आलू का अचार
Cooking Mistakes: खाना पकाने की ये गलतियां छीन सकती हैं भोजन का पोषण, जानें कुकिंग का सही तरीका
Jamun Side Effects: जामुन के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
Street Food Lovers: भारत के इन 8 चटपटे व्यंजनों के आगे फीके पड़ जाते हैं बड़े-बड़े पकवान

अगर आपको व्रत में तुरंत ऊर्जा की जरूरत महसूस होती है तो साबूदाना सबसे अच्छा विकल्प है। यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर और पूरी तरह से ग्लूटेन-फ्री होता है। साबूदाने की खिचड़ी या वड़ा न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि आसानी से पच भी जाता है। हालांकि इसमें प्रोटीन कम होता है इसलिए इसे हमेशा दही या मूंगफली के साथ मिलाकर खाना चाहिए ताकि पोषण का संतुलन बना रहे।

कुट्टू का आटा (Buckwheat) पोषण के मामले में किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके कॉम्प्लेक्स कार्ब्स शरीर को धीरे-धीरे और लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे ब्लड शुगर स्थिर रहता है। कुट्टू की पूरी, चीला या कढ़ी न केवल वजन कम करने में मददगार है बल्कि यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

उपवास के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी है। सेब, केला, संतरा और अनार जैसे फल विटामिन और मिनरल्स के भंडार हैं। फलों के सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) मजबूत होती है। केला तुरंत एनर्जी देता है, वहीं अनार और संतरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं और अंदरूनी ठंडक प्रदान करते हैं।

नवरात्रि का व्रत केवल भूखा रहने का नाम नहीं है बल्कि यह अनुशासन के साथ जीने की कला है। हल्का और पौष्टिक भोजन न केवल आपके पाचन तंत्र को सुधारेगा बल्कि आपकी पूजा और साधना में भी मन एकाग्र करने में मदद करेगा। इस नवरात्रि इन 4 चीजों को अपनी थाली का हिस्सा बनाएं और श्रद्धा के साथ सेहत का भी ख्याल रखें।
Chaitra navratri vrat diet tips to stay energetic and avoid weakness
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर, यूपी STF के साथ मुठभेड़ में हुई मौत, 1 लाख रुपये का था इनाम
Jun 27, 2026 | 09:33 AMपाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग; क्या मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
Jun 27, 2026 | 09:32 AMछात्रों को निशाना बना रहे ड्रग्स माफिया! गोंदिया में तेजी से फैल रहा जाल; कांग्रेस ने थानेदार को सौंपा ज्ञापन
Jun 27, 2026 | 09:30 AMThane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
Jun 27, 2026 | 09:30 AMगड़चिरोली में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, सिंड्राई घाट पर मशीन के नीचे दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत
Jun 27, 2026 | 09:25 AMउद्धव ठाकरे आज यवतमाल और वाशिम का अहम दौरे पर, शिवसैनिक सम्मेलन के साथ किसानों से करेंगे सीधा संवाद
Jun 27, 2026 | 09:08 AMअकोला नवविवाहिता उत्पीड़न: शादी के कुछ ही महीनों बाद मिली जान से मारने की धमकी, पति-सास सहित 4 पर केस दर्ज
Jun 27, 2026 | 09:05 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM


















