फिल्म चार यार देखने से पहले देख डालें क्राइम पर बनी ये 7 फिल्में और सीरीज, सस्पेंस से भरपूर हैं कहानियां

Crime Thriller Movies: अपकमिंग क्राइम ड्रामा सीरीज चार यार के रिलीज होने से पहले रोमांच और धोखे से भरी उन 7 बेहतरीन कहानियों पर नजर डालिए, जिन्होंने दर्शकों को आजतक बांधे रखा है।
Crime Thriller Movies
फिल्म चार यार(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Crime Thriller Movies
बड़े पर्दे पर जब भी बड़ी लूट और रोमांचक पीछा करने वाले सीन की बात होती है, तो धूम जैसी फिल्मों का नाम सबसे पहले याद आता है। इस फ्रेंचाइजी ने देश में एक्शन और थ्रिलर फिल्मों को देखने का नजरिया पूरी तरह बदलकर रख दिया था।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Crime Thriller Movies
इसी तरह शाहरुख खान की डॉन जैसी फिल्मों ने दोहरी जिंदगी और अंडरवर्ल्ड के खतरनाक खेल को पर्दे पर जीवंत किया, जहां हर एक मोड़ पर नया सस्पेंस दर्शकों को हिलाकर रख देता है(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Crime Thriller Movies
अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की बंटी और बबली जैसी फिल्मों ने छोटे शहर के 2 ऐसे युवाओं की कहानी दिखाई थी जो बड़े सपने देखते-देखते ठगी की दुनिया के बेताज बादशाह बन जाते हैं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Crime Thriller Movies
इसी कड़ी में शाहिद कपूर की फर्जी जैसी सीरीज ने नकली नोटों के काले धंधे और चूहे-बिल्ली के उस खौफनाक खेल को बहुत करीब से दिखाया, जहां एक साधारण कलाकार बड़े क्रिमिनल सिंडिकेट का हिस्सा बन जाता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Crime Thriller Movies
अक्षय कुमार की स्पेशल 26 जैसी फिल्मों ने इस बात को साबित किया कि एक सीधा दिखने वाला नकली छापा भी किस तरह बड़े से बड़े रईस और ताकतवर लोगों की नींद उड़ा सकता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Crime Thriller Movies
इसके अलावा क्रू जैसी फिल्मों ने एयरलाइन की बदतर पैसों की तंगी के बीच 3 आम महिलाओं के अनजाने में तस्करी के दलदल में फंसने की कहानी को बखूबी बयां किया है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Crime Thriller Movies
अब प्राइम वीडियो पर चार यार नई सीरीज दस्तक देने जा रही है। 2000 के दशक की यह कहानी दोस्तों द्वारा लिया गया एक गलत और जल्दबाजी भरा फैसला उन्हें अचानक अपराध की ऐसी अंधी दुनिया में खींच लाता है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com