मौनी रॉय ने जनवरी 2022 में बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी की थी। गोवा में हुई इस शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही थीं। हालांकि, 14 मई 2026 को दोनों ने इंस्टाग्राम पर ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की पुष्टि कर दी। अपने बयान में कपल ने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग रास्ते चुनने का फैसला किया है। साथ ही दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ में दखल न देने और इस मुश्किल दौर में निजता बनाए रखने की अपील की।(सौ. सोशल मीडिया)