आमिर खान से शाहरुख खान तक, मुंबई में इन सितारों के आलीशान किराए के घरों की कीमत जान रह जाएंगे दंग

Bollywood Stars Mumbai Rent: आमिर खान से शाहरुख खान तक, बॉलीवुड के कई सितारे मुंबई के पॉश इलाकों में लाखों रुपये महीने के किराए पर आलीशान अपार्टमेंट में रहने को लेकर चर्चाओं में रहे।
Bollywood Stars Mumbai Rent
आमिर खान और शाहरुख खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Bollywood Stars Mumbai Rent
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 3 अपार्टमेंट 4 साल की किराए पर लिए हैं। खबरों के अनुसार इनका शुरुआती कुल महीने का किराया 38 लाख रुपये है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Stars Mumbai Rent
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के मुंबई के घर मन्नत में रेनोवेशन के दौरान बांद्रा की पूजा कासा बिल्डिंग में किराए के फ्लैट लेने की खबरें सामने आई थीं। इसका किराया 24.15 लाख रुपये महीना था।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Stars Mumbai Rent
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने मुंबई के जुहू में सी-फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिया था। खबरों के अनुसार शुरुआती 2 साल के लिए इसका महीने का किराया 17.01 लाख रुपये और तीसरे साल के लिए 17.86 लाख रुपये तय किया गया था।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Stars Mumbai Rent
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने ने मुंबई के वर्ली इलाके में आलीशान अपार्टमेंट किराए पर लिया था। 29वीं मंजिल पर मौजूद 5,500 वर्ग फीट से ज्यादा कारपेट एरिया वाले इस फ्लैक का महीने का किराया 12.5 लाख रुपये बताया गया था।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Stars Mumbai Rent
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी मुंबई में अमिताभ बच्चन के डुप्लेक्स फ्लैट को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। प्राइम लोकेशन पर उनका आलीशान घर और लग्जरी प्लैट सुर्खियों में रहा। जिसका किराया हर महीने लगभग 10 लाख रुपये था।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.