चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने भी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। बचपन की तस्वीरों में अनन्या बेहद मासूम और प्यारी दिखाई देती हैं। उनका चुलबुला अंदाज और चेहरे की मुस्कान फैंस को खूब पसंद आती है। आज अनन्या अपनी फिल्मों, फैशन सेंस और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में रहती हैं। उनकी पुरानी तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैमरे के सामने उनका सहज अंदाज बचपन से ही खास रहा है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)