अक्षय-कैटरीना से अमिताभ-रेखा तक, इन जोड़ियों ने साथ की कई फिल्में, जीता दर्शकों का दिल

Bollywood On-Screen Couples: भारतीय सिनेमा में कई ऐसी आइकॉनिक जोड़ियां रही हैं, जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता।
Bollywood On-Screen Couples
इन जोड़ियों ने साथ की कई फिल्में(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Bollywood On-Screen Couples
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की बात करें, तो इस जोड़ी ने पर्दे पर बेहतरीन कैमिस्ट्री दिखाई है। दोनों सितारे अब तक 6 फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। नमस्ते लंदन और सिंह इज किंग जैसी फिल्मों में इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood On-Screen Couples
आमिर खान और जूही चावला की जोड़ी ने कयामत से कयामत तक के जरिए अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद हम हैं राही प्यार के और इश्क जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से इस जोड़ी ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood On-Screen Couples
माधुरी दीक्षित और सलमान खान की जोड़ी भी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार थी। फिल्म साजन और हम आपके हैं कौन में दोनों की केमिस्ट्री ने हर किसी को अपना फैंस बना दिया था। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood On-Screen Couples
गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी को 90 के दशक की सबसे कूल जोड़ी माना जाता है। हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1 और दूल्हे राजा जैसी दर्जनों कॉमेडी फिल्मों से इस कपल ने दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट किया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood On-Screen Couples
राजेश खन्ना और मुमताज ने एक साथ 10 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई मिसाल कायम की थी। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood On-Screen Couples
अमिताभ बच्चन और रेखा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जब भी बड़े पर्दे पर दिखी, सिनेमाघरों के बाहर टिकटों की होड़ मच गई। दो अनजाने से लेकर मुकद्दर का सिकंदर और सिलसिला तक, इस जोड़ी ने दर्शकों के दिलों पर गहरा प्रभाव छोड़ा।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com