बॉलीवुड के ये सितारे हैं बप्पा के भक्त, सलमान खान से आयुष्मान खुराना तक हर साल करते हैं गणपति की पूजा

Bollywood Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सितारों की भक्ति देखने लायक होती है। सलमान खान, सोनाली बेंद्रे और सोनू सूद जैसे कई कलाकार हर साल अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं।
Bollywood Ganesh Chaturthi
सलमान खान, आयुष्मान खुराना और सोनाली बेंद्रे(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Bollywood Ganesh Chaturthi
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान के घर पर गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत ही बड़े तरीके से मनाया जाता है। हालांकि पिछले कुछ सालों से यह पूजा उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर आयोजित की जाती है, जहां पूरा खान परिवार एकजुट होता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Ganesh Chaturthi
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी हर साल अपने घर पर बप्पा का स्वागत बेहद सादगी और भक्ति भाव से करती हैं। वह पर्यावरण के प्रति सतर्कता दिखाते हुए हमेशा इको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति ही स्थापित करती हैं। सोनाली हर साल पूजा-अर्चना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Ganesh Chaturthi
कोरोना काल में लोगों के मसीहा बनकर उभरे एक्टर सोनू सूद भी लंबे समय से अपने मुंबई स्थित घर पर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं। सोनू सूद हर साल खुद जाकर गणपति बप्पा की मूर्ति लाते हैं और उनका पूरे रीति-रिवाज के साथ स्वागत करते हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Ganesh Chaturthi
इन सितारों के अलावा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, विवेक ओबेरॉय और नाना पाटेकर जैसे दिग्गज कलाकार भी हर साल अपने घर पर गणपति को लाते हैं। और विसर्जन के दौरान उनके परिवार का डांस वीडियो काफी वायरल होता है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Ganesh Chaturthi
बॉलीवुड के इन स्टार्स के लिए यह त्योहार सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि बप्पा के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है। गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश के साथ-साथ बॉलीवुड में भी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com