Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मकर संक्रांति के दिन इन 5 रंगों के कपड़े पहनना होता है शुभ, देवी-देवताओं का मिलता है आशीर्वाद

हिंदू धर्म में शास्त्रों के अनुसार कुछ रंगों को इस दिन के लिए खास माना गया है। मकर संक्रांति के दिन 5 रंग के कपड़े पहनने का महत्व होता है सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Jan 07, 2025 | 07:44 AM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 7

Makar Sankranti Outfits: नए साल के त्योहारों की शुरुआत मकर संक्रांति के साथ होने वाली है जो 14 जनवरी को मनाया जाता है। इस खास दिन को देश के कई हिस्सों में अलग-अलग नामों के मनाया जाता है। हिंदू धर्म में शास्त्रों के अनुसार कुछ रंगों को इस दिन के लिए खास माना गया है। इस दिन 5 रंग के कपड़े पहनने का महत्व होता है सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और शनिदेव की कृपा भी बनी रहती है। चलिए जानते है इसके बारे में।

2 / 7

लाल रंग- हिंदू धर्म में इस रंग का खास महत्व होता है इसे शुभता के प्रतीक के तौर पर जाना जाता है। कहते हैं इस रंग को पहनने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है। इसके लिए महिलाओं को आज के दिन लाल रंग की साड़ी या सूट जरूर पहनना चाहिए. इससे सुख-समृद्धि का घर में आगमन होगा और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें
1

गड़चिरोली: मकर संक्रांति पर नेहरू वार्ड में महिलाओं ने हल्दी-कुमकुम से दिखाई एकजुटता

2

पतंगों से सजा नासिक, आसमान में कॉम्पिटिशन, जमीन पर म्यूजिक; मकर संक्रांति पर छाया पतंगबाजी का जोश

3

मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ खाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक महत्व? जानिए इसके 5 कारण प्रमुख कारण

4

मकर संक्रांति पर सुरक्षा जागरूकता संदेश: जालना ट्रैफिक पुलिस का नायलॉन मांजा विरोधी अभियान

3 / 7

नारंगी रंग- यहां पर हिंदू धर्म में नारंगी रंग का काफी महत्व होता है। कहते हैं यहां पर इस रंग के कपड़े पहने से भगवान सूर्य कृपा बरसाते है।सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है इसलिए मकर संक्रांति के दिन आप ये रंग भी पहन सकते हैं. केसरिया रंग अग्नि का प्रतीक है इसलिए इसका हिंदू धर्म में खास महत्व होता है।

4 / 7

पीला रंग- हिंदू धर्म में हर रंग का महत्व होता है इसके लिए पीले रंग को देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु से संबंधित माना गया है। इसके अलावा ज्योतिष में कहा गया है कि, गुरु ग्रह अध्यात्म और धर्म का कारक ग्रह है इसलिए मकर संक्रांति के दिन पीले रंग के कपड़े अवश्य पहनें. इससे आपका मन धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में लगेगा। कहते हैं कि, अगर आप पीले रंग के कपड़े पहनते है तो आपको सकारात्मक भाव मन में आते है और भगवान श्रीहरि की कृपा भी बनी रहती है।

5 / 7

गुलाबी रंग- हर रंग का कोई ना कोई महत्व होता है इसके लिए आप मकर संक्राति के दिन गुलाबी रंग को चुन सकते है। इसमें मां लक्ष्मी को अतिप्रिय और अच्छे भाग्य का सूचक माना जाता है. इस रंग को सकारात्मकता और प्रेम का सूचक भी माना गया है। इसके अलावा कहा जाता है कि, गुलाबी रंग पहनने से भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी प्रसन्न होती हैं इसके लिए हमें रंग को पहनना चाहिए।

6 / 7

हरा रंग- प्रथम पूज्य श्रीगणेश जी की पूजा को समर्पित इस भगवान की पूजा के लिए हरें रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। कहते हैं जो भी भक्त मकर संक्रांति के दिन हरा रंग पहनकर पूजा करते है भगवान प्रथम पूज्य भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है इसके अलावा आपके घर में रिद्धि- सिद्धि का वास होता है।

7 / 7

काला रंग- आपको बताते चलें कि, हिंदू धर्म में किसी भी त्योहार या शुभ अवसर पर काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है लेकिन एकमात्र महाराष्ट्र में इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने का रिवाज है।

Auspicious to wear clothes of these 5 colors on the day of makar sankranti

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 07, 2025 | 07:44 AM

Topics:  

  • Makar Sankranti

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.