पीला रंग- हिंदू धर्म में हर रंग का महत्व होता है इसके लिए पीले रंग को देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु से संबंधित माना गया है। इसके अलावा ज्योतिष में कहा गया है कि, गुरु ग्रह अध्यात्म और धर्म का कारक ग्रह है इसलिए मकर संक्रांति के दिन पीले रंग के कपड़े अवश्य पहनें. इससे आपका मन धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में लगेगा। कहते हैं कि, अगर आप पीले रंग के कपड़े पहनते है तो आपको सकारात्मक भाव मन में आते है और भगवान श्रीहरि की कृपा भी बनी रहती है।