फूलों वाली डिजाइन है बेस्ट- सोशल मीडिया पर कई तरह के आलता डिजाइंस ट्रेंड करते है। इसमें फूलों वाली आलता डिजाइन आपको काफी पसंद आएगी। यह खास तरह की डिजाइन में पैरों पर फूलों की आकृतियां बनाई जाती हैं, जो बेहद आकर्षक लगती है। यह डिजाइन न केवल आपके पैर के लिए खूबसूरत लगता है बल्कि फेस्टिव सीजन में अलग लुक नजर आएगा।