हनुमान अंश के लिए 21 साल की अनुप्रिया नागर ने दांव पर लगाया अपना सब कुछ, हुआ 100 करोड़ से अधिक का फायदा

Anupriya Nagar Hanuman Ansh Success Story: अनुप्रिया नागर ने विदेश में कमाए करीब 2 करोड़ रुपये फिल्म में लगा दिए। धीमी शुरुआत के बाद हनुमान अंश की कमाई 100 करोड़ के पार पहुंचने की कहानी चर्चा में है।
anupriya nagar hanuman ansh success story
अनुप्रिया नागर, हनुमान अंश फिल्मसोर्स- सोशल मीडिया
Updated on
Anupriya Nagar Hanuman Ansh Success Story
यूके में इकोनॉमिक्स पढ़ने वाली 21 साल की अनुप्रिया नागर ने एक रिसर्च के बाद अपना रास्ता बदल लिया। विदेश में कमाई गई करीब 2 करोड़ रुपये की बचत उन्होंने एक फिल्म में लगा दी।सोर्स- सोशल मीडिया
Anupriya Nagar College
अनुप्रिया यूके में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रही थीं। एक कॉलेज प्रोजेक्ट के दौरान वह यह समझने की कोशिश कर रही थीं कि दुनिया के बड़े टेक फाउंडर्स को अपने आइडिया कहां से मिलते हैं। इसी रिसर्च के दौरान उनकी दिलचस्पी नीम करोली बाबा से जुड़ी कहानी में हुई।सोर्स- सोशल मीडिया
Anupriya Nagar Steve Jobs
रिसर्च के दौरान अनुप्रिया को पता चला कि एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स भारत आए थे और नीम करोली बाबा से प्रभावित हुए थे। इस जानकारी ने उनके भीतर महाराजजी और उनके विचारों को जानने की उत्सुकता पैदा कर दी।सोर्स- सोशल मीडिया
Anupriya Nagar College
यूके से पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुप्रिया का अगला लक्ष्य स्विट्जरलैंड जाकर आर्ट इंडस्ट्री में करियर बनाना था। लेकिन नीम करोली बाबा पर शुरू हुई रिसर्च ने उनके करियर प्लान से ज्यादा उनके जीवन की दिशा बदल दी।सोर्स- सोशल मीडिया
Hanuman Ansh Film
महाराजजी से जुड़ी जानकारियां जुटाने के बाद अनुप्रिया भारत आ गईं। यहां उनकी मुलाकात फिल्ममेकर डॉ. विशाल चतुर्वेदी से हुई, जो पहले से ही नीम करोली बाबा पर एक प्रोजेक्ट के विचार पर काम कर रहे थे।सोर्स- सोशल मीडिया
Anupreeya Nagar and Vishal Chaturvedi
अनुप्रिया की जिज्ञासा और डॉ. विशाल चतुर्वेदी की फिल्म निर्माण की सोच एक जगह मिली। दोनों ने मिलकर उस कहानी को बड़े पर्दे तक पहुंचाने का फैसला किया, जो उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि विश्वास से जुड़ा प्रोजेक्ट बन चुका था।सोर्स- सोशल मीडिया
Anupreeya Nagar
अनुप्रिया का परिवार आर्ट कलेक्टर्स का रहा है। इसलिए कला, कलाकारों और कहानियों से उनका जुड़ाव बचपन से था। यही पृष्ठभूमि आगे चलकर फिल्म से जुड़े उनके फैसले में भी दिखाई दी। सोर्स- सोशल मीडिया
Hanuman Ansh Film
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'हनुमान अंश' को शुरुआत में उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं मिले। पहले दो हफ्तों तक फिल्म की कमाई लाखों के दायरे में ही रही। ऐसे समय में फिल्म की टीम के लिए आगे का सफर चुनौतीपूर्ण था। सोर्स- सोशल मीडिया
Hanuman Ansh Film Character
रिलीज के करीब 30वें दिन फिल्म ने कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। यह उपलब्धि इसलिए चर्चा में आई क्योंकि फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही थी और इसमें बड़े स्टार्स का सहारा नहीं था।सोर्स- सोशल मीडिया
Neem Karoli Baba
डॉ. विशाल चतुर्वेदी की लिखी और निर्देशित इस फिल्म में शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म को पारंपरिक बायोपिक के बजाय एक युवा साधक के नजरिए से प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है।सोर्स- सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com