रिश्ते में तो हम तुम्हारे... से मूछें हों तो नत्थूलाल जैसी हों तक... अमिताभ बच्चन के ये डायलॉग आज भी हैं फेमस

Amitabh Bachchan Famous Dialogues: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के दमदार और आइकॉनिक डायलॉग आज भी दर्शकों के दिलों में पूरी शिद्दत के साथ जिंदा हैं और पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं।
Amitabh Bachchan Famous Dialogues
अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Amitabh Bachchan Famous Dialogues
अमिताभ बच्चन के रोल में हमेशा एक अनोखा ठहराव और गजब का आत्मविश्वास रहा है। फिल्म शहंशाह का उनका फेमस डायलॉग कि रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह उनके सबसे दबंग और पॉपुलर अंदाज को दिखाता है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Amitabh Bachchan Famous Dialogues
अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन का फेमस डायलॉग डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है ने सिनेप्रेमियों के दिलों पर एक ऐसी छाप छोड़ी जो आज भी ताज़ा है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Amitabh Bachchan Famous Dialogues
70 और 80 के दशक की फिल्म दीवार का उनका फेमस डायलॉग कि मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता उनके स्वाभिमान और बेबाक पर्सनलिटी का खुला इजहार था।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Amitabh Bachchan Famous Dialogues
इसके अलावा फिल्म कालिया का यह डायलॉग कि हम जहां खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है उनके अद्वितीय स्टारडम और प्रभाव को बखूबी बयां करता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Amitabh Bachchan Famous Dialogues
फिल्म शराबी का उनका यह अंदाज कि मूछें हों तो नत्थूलाल जैसी हों, वरना ना हों आज भी लोगों की जुबान पर हंसी ले आता है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com