अर्जुन कपूर गणेश चतुर्थी पर अंबानी परिवार में विघ्नहर्ता के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्हें मैरून रंग के कुर्ते और धोती में देखा गया। आमिर खान के बेटे जुनैद खान पीले रंग के कुर्ते में अंबानी परिवार के एंटीलिया में आयोजित भव्य गणेश चतुर्थी समारोह में दिखाई दिए। इस मौके पर शनाया कपूर ने गुलाबी रंग की साड़ी में दिखाई दी। शनाया कपूर इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही थी।