'राका' की शूटिंग से मिला ब्रेक तो परिवार पर लुटाया प्यार, अल्लू अर्जुन ने बच्चों संग बिताए कुछ यादगार पल

Allu Arjun Family Vacation: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म 'राका' की शूटिंग से मिले ब्रेक को परिवार के साथ खास बना रहे हैं।
Allu Arjun Family Vacation
अल्लू अर्जुन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Allu Arjun Family Vacation
अल्लू अर्जुन ने इस बार दिवाली का त्योहार हैदराबाद स्थित अपनी फैमिली के साथ मनाया। इस मौके पर उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी, बेटे अयान और बेटी अरहा भी साथ नजर आए। एक्टर अल्लू अर्जुन ने पारंपरिक अंदाज में त्योहार मनाया और परिवार के साथ खुशियों के पल बिताए।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Allu Arjun Family Vacation
अल्लू अर्जुन अपने पिता अल्लू अरविंद के फिल्मी प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने भी पहुंचे। वह 'आकाशम लो ओका तारा' के प्रमोशनल इवेंट में मौजूद रहे। इस फिल्म को अल्लू अर्जुन के पिता की कंपनी गीता आर्ट्स प्रस्तुत कर रही है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Allu Arjun Family Vacation
अल्लू अर्जुन के लिए सबसे खास मौका उनकी बेटी अरहा का 10वां बर्थडे रहा। एक्टर ने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए फैमिली के साथ छुट्टियां बिताने का प्लान बनाया। काम में बिजी रहने के कारण उन्होंने बेटी के जन्मदिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Allu Arjun Family Vacation
अरहा के जन्मदिन के मौके पर अल्लू अर्जुन अपने पूरी फैमिली के साथ श्रीलंका की ट्रिप पर गए। इस दौरान उन्होंने पत्नी स्नेहा और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। फैमिली के साथ यह वैकेशन अल्लू अर्जुन के लिए शूटिंग के बिजी शेड्यूल के बीच सुकून भरा ब्रेक बन गई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Allu Arjun Family Vacation
अल्लू अर्जुन इन दिनों डायरेक्टर एटली की फिल्म 'राका' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म राका में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। बड़े स्तर पर बन रही इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं और अल्लू अर्जुन का यह ब्रेक इसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के बीच मिला है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.