नगमा से लेकर नम्रता शिरोडकर तक इन हसीनाओं ने स्टारडम के बीच बनाई बॉलीवुड से दूरी

Bollywood Actresses Who Left Films: 90 के दशक ये फेमस अभिनेत्रियों ने अचानक बॉलीवुड छोड़ दिया और आज वे ग्लैमर की दुनिया से दूर गुमनामी या नए क्षेत्रों में समय बिता रही हैं।

Bollywood Actresses Who Left Films
इन हसीनाओं ने स्टारडम के बीच बनाई बॉलीवुड से दूरी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Bollywood Actresses Who Left Films
नगमा ने 90 के दशक में फिल्म बागी से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सुहाग और लाल बादशाह जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। आज वे ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़कर राजनीति में एक्टिव हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Bollywood Actresses Who Left Films
नम्रता शिरोडकर ने साल 1993 में फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था। साल 1998 में उन्होंने जब प्यार किसी से होता है से बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन फरवरी 2005 में सुपरस्टार महेश बाबू से शादी कर हमेशा के लिए बॉलीवुड से दूरी बना ली।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Bollywood Actresses Who Left Films
नेहा उर्फ शबाना रजा ने बहुत कम समय में बॉलीवुड अपनी खास पहचान बना ली थी। कुछ बड़ी फिल्में करने के बाद साल 2006 में उन्होंने फेमस एक्टर मनोज बाजपेयी से शादी रचाई। उन्हें आखिरी बार साल 2009 में आई फिल्म एसिड फैक्टरी में देखा गया था।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Bollywood Actresses Who Left Films
आशिकी फिल्म से रातों-रात पूरे देश में फेमस हुई अनु अग्रवाल की कहानी बेहद भावुक करने वाली है। एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने उनका पूरा जीवन बदल दिया और उन्हें मजबूरी में बॉलीवुड को छोड़ना पड़ा।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Bollywood Actresses Who Left Films
90 के दशक की बेहद बोल्ड और फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने भी अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता था। बाद में ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी करने के बाद उन्हें न केवल बॉलीवुड बल्कि देश भी छोड़ना पड़ा। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com