वतन के लिए लड़ीं, दुश्मनों से भिड़ीं और जीता दिल, 15 अगस्त पर OTT की ये फिल्में न करें मिस

15 August Patriotic Movies on OTT: स्वतंत्रता दिवस का मौके पर भारतीय सिनेमा में ऐसी कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं, जिनमें एक्ट्रेसेस ने अपनी एक्टिंग और देशभक्ति के जज्बे से दर्शकों का दिल जीत लिया।
15 August Patriotic Movies on OTT
OTT पर देखें इन वीरांगनाओं की दमदार कहानियां(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
15 August Patriotic Movies on OTT
देश के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने का जज्बा फिल्म राजी में बखूबी दिखाया गया है। फिल्म राजी में आलिया भट्ट ने एक निडर भारतीय जासूस का किरदार निभाया है, जो देश की सुरक्षा के लिए मुश्किल परिस्थितियों में भी डटी रहती है। यह बेहतरीन फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
15 August Patriotic Movies on OTT
वहीं दूसरी ओर इतिहास के पन्नों से निकलकर वीरता की मिसाल पेश करने वाली फिल्म मणिकर्णिका में कंगना रनौत ने रानी लक्ष्मीबाई के असाधारण संघर्ष को बड़े पर्दे पर जीवित किया है। यह ऐतिहासिक कथा भी दर्शकों के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
15 August Patriotic Movies on OTT
फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में जाह्नवी कपूर ने देश की पहली महिला लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की लाइफ जर्नी और कारगिल युद्ध के दौरान उनके योगदान को दर्शाती है। यह प्रेरणादायक फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
15 August Patriotic Movies on OTT
इसी तरह, फाइटर में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक वायुसेना अधिकारी की भूमिका में अपनी हिम्मत और पेशेवर दक्षता से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है, जिसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
15 August Patriotic Movies on OTT
खेल के मैदान में भी भारत का तिरंगा फहराना हर नागरिक का सपना होता है। इस भावना को फिल्म मैरी कॉम में बेहद प्रभावी ढंग से दिखाया गया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस बायोपिक में विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम के संघर्ष और सफलता की कहानी को दर्शाया है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com