जब भी बगीचों का नाम आता है, तो मन में रंग-बिरंगे फूल, हरियाली और सुकून की तस्वीर उभरती है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे बगीचे भी हैं, जो अपनी खूबसूरती से ज्यादा अपने रहस्यों के लिए मशहूर हैं। कहीं अजीबोगरीब मूर्तियां लोगों को डराती हैं, कहीं भूलभुलैया जैसी संरचनाएं सदियों से शोध का विषय बनी हुई हैं, तो कहीं पेड़-पौधों और पत्थरों के पीछे छिपी कहानियां आज भी अनसुलझी हैं। इन जगहों पर हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन इनके रहस्यों का पूरा सच आज भी सामने नहीं आ पाया है। आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे रहस्यमयी बगीचों के बारे में।