President Murmu Odisha Visit: आज से राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय ओडिशा दौरा, विश्वविद्यालय का करेंगी उद्घाटन

President Murmu Odisha Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 अगस्त से तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर रहेंगी। जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी और बरहमपुर जाकर मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगी।
president droupadi murmu odisha visit
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूसौजन्य-IANS
Updated on

President Droupadi Murmu Odisha Tour: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार, 3 अगस्त को अपने 3 दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंच रही हैं। वे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से भुवनेश्वर उतरेंगी। हवाई अड्डे से राष्ट्रपति सीधे लोक भवन जाएंगी। वहां कुछ समय बिताने के बाद वे सड़क मार्ग से कटक जिले के बांसरा में स्थित जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगी।

विश्वविद्यालय का उद्घाटन और रात्रि विश्राम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कटक के बांसरा में जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का औपचारिक उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर वे वहां आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति वापस भुवनेश्वर के लोक भवन लौट आएंगी। सोमवार की रात वे लोक भवन में ही विश्राम करेंगी।

ट्रेन से बरहमपुर का सफर और मंदिरों के दर्शन

दौरे के दूसरे दिन, यानी 4 अगस्त की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से बरहमपुर के लिए ट्रेन से रवाना होंगी। मौसम में जारी बारिश को देखते हुए इस ट्रेन यात्रा का फैसला लिया गया है। बरहमपुर पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से तप्तपानी जाएंगी। वहां वे प्रसिद्ध मां कंधुनी देवी मंदिर में दर्शन और आरती में हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही वे एक वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

आर्मी कॉलेज में ठहरने की उम्मीद

अपने ओडिशा प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बरहमपुर-गोपालपुर में स्थित धबलेश्वर मंदिर के दर्शन करने भी जाएंगी। आगे के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी मिलने तक उनके आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज में रुकने की संभावना है। इसके बाद 5 अगस्त को राष्ट्रपति ट्रेन से भुवनेश्वर लौटेंगी और फिर नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com