-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- North East »
- Two Army Personnel Martyred In An Encounter With Terrorists In Jammu And Kashmirs Poonch District
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी शहीद
- Written By: रवि शुक्ला

कठुआ के जंगलों में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर।
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के दो कर्मी शहीद हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के मेंढर उप-संभाग के जंगली इलाके में अभियान अब भी जारी है।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने कहा, ”मेंढर उप-संभाग के नर खास जंगल के सामान्य क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद-रोधी अभियान में बृहस्पतिवार की शाम सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई।” उन्होंने कहा कि गोलीबारी के दौरान सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा भक्त बाबा बर्फानी के किए दर्शन
इससे पहले, पीआरओ ने कहा था कि एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) का शव अभी बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि शव की पहचान एक जवान के रूप में हुई, न कि जेसीओ के रूप में।
पीआरओ ने कहा कि मुठभेड़ में राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी (26) और योगंबर सिंह (27) की मौत हो गई। उन्होंने अनुकरणीय साहस, तत्परता का परिचय दिया और ड्यूटी पर तैनात रहते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा, ”देश इन बहादुरों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।”
पीआरओ ने बताया कि राइफलमैन नेगी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के विमान गांव के निवासी थे, जबकि राइफलमैन सिंह भी राज्य के चमोली जिले के संकरी गांव के रहने वाले थे। पुंछ के सुरनकोट इलाके में डेरा की गली (डीकेजी) में 12 अक्टूबर को हुई एक मुठभेड़ में एक जेसीओ सहित पांच सैन्य कर्मी मारे गए थे।
वहीं, 12 सितंबर को राजौरी के मंजाकोट के ऊपरी इलाकों में तलाश अभियान के बाद सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया था। 19 अगस्त को राजौरी के थानामंडी इलाके में हुई मुठभेड़ में एक जेसीओ की जान चली गई थी। छह अगस्त को थानामंडी सीमवर्ती इलाके के पास हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे।
Two army personnel martyred in an encounter with terrorists in jammu and kashmirs poonch district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NMC की सख्ती: 70 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, CCTV और निगरानी प्रणाली तुरंत करना होगा अनिवार्य
Jul 08, 2026 | 07:21 PMविदिशा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर कूदीं; देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 07:18 PMस्वतंत्रता दिवस तक नहीं सीख पाए मराठी तो सीधे लाइसेंस कैंसल, प्रताप सरनाइक ने दी ऑटो-टैक्सी चालकों को चेतावनी
Jul 08, 2026 | 07:03 PME20 Petrol पर केजरीवाल के सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब; पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
Jul 08, 2026 | 06:58 PMBhandara News: भंडारा में शिक्षकों के 700 रिक्त पद भरने की मांग, कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा
Jul 08, 2026 | 06:58 PMसागर में ‘नारी शक्ति’ का ऐक्शन, देवरी में महिलाओं का ऑपरेशन नशामुक्ति; डंडे लेकर रात में दे रहीं गश्त
Jul 08, 2026 | 06:54 PMक्या है PM मोदी का अष्टलक्ष्मी प्लान? सिंधिया ने बताई पूरी योजना, कहा- भारत के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे ये राज्य
Jul 08, 2026 | 06:50 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














