'पीएम मोदी को तुरंत...', बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा तो पीएम मोदी पर बरस पड़े राहुल गांधी, बोले- मौतों के बावजूद...!

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एन बीरेन सिंह के इस्तीफे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "करीब दो साल तक बीजेपी के सीएम बीरेन सिंह ने मणिपुर को बांटे रखा।
'पीएम मोदी को तुरंत...', बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा तो पीएम मोदी पर बरस पड़े राहुल गांधी, बोले- मौतों के बावजूद...!
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इंफाल राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा सौंपा। इससे पहले आज यानी 9 फरवरी को एन बीरेन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अब इस मामले पर राजनीति तेज हो गई है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एन बीरेन सिंह के इस्तीफे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "करीब दो साल तक बीजेपी के सीएम बीरेन सिंह ने मणिपुर को बांटे रखा। मणिपुर में हिंसा, जानमाल की हानि और भारत के विचार के विनाश के बावजूद पीएम मोदी ने उन्हें बने रहने दिया।

राहुल ने बताया क्यों आया इस्तीफा

कांग्रेस सांसद ने कहा कि एन बीरेन सिंह का इस्तीफा दिखाता है कि लोगों के बढ़ते दबाव, सुप्रीम कोर्ट की जांच और कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता राज्य में शांति बहाल करना और मणिपुर के लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने का काम करना है।"

पीएम को जाना चाहिए मणिपुर: राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को तुरंत मणिपुर का दौरा करना चाहिए, लोगों की बात सुननी चाहिए और सरकार की योजना बतानी चाहिए कि वहां कैसे हालात सामान्य किए जाएंगे।"

जयराम रमेश ने भी बोला हमला

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कल कांग्रेस पार्टी मणिपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए पूरी तरह तैयार थी। मौके की नज़ाकत को भांपते हुए मणिपुर के सीएम ने इस्तीफा दे दिया है।

देर से आया इस्तीफा: जयराम रमेश

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मई 2023 से मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही थी, जब मणिपुर में उथल-पुथल थी। सीएम का इस्तीफा देर से आया। मणिपुर के लोग अब हमारे लगातार उड़ान भरने वाले प्रधानमंत्री के दौरे का इंतजार कर रहे हैं, जो अब फ्रांस और अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं और जिन्हें पिछले बीस महीनों में मणिपुर आने का न तो समय मिला और न ही इच्छा।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे पर मणिपुर भाजपा अध्यक्ष ए शारदा देवी ने कहा, "हमारे मुख्यमंत्री ने आज शाम 5:30 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए इस्तीफा दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य की अखंडता को बचाने और राज्य के लोगों की रक्षा करने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने राज्य के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस्तीफा दिया है। पार्टी विधायकों में कोई मतभेद नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com