-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- North East »
- Pm Modi Assured Help To Flood Affected States
पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों को फोन कर दिया मदद का भरोसा
- Written By: Saurabh Pal
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित पूर्वोत्तर के राज्यों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया।

नरेंद्र मोदी (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः भारत में इस बार मानसून समय से पूर्व आ गया है। यह मानसून कुछ लोगों के लिए खुशियां लाया है तो वहीं कुछ लोगों के आफत बन गया है। उत्तर भारत में मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा, लेकिन पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। असम, सिक्किम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। केंद्र सरकार ने बाढ़ से जूझ रहे सभी राज्यों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी बारिश के बाद बाढ़ से जूझ रहे पूर्वोत्तर के राज्यों को हरसंभव मदद की पेशकश की है। अधिकारियों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों हिमंत विश्व शर्मा और प्रेम सिंह तमांग तथा मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से बात कर स्थिति का जायजा लिया।
पूर्वोत्तर के राज्यों को प्रधानमंत्री ने दिया मदद का भरोसा
सम्बंधित ख़बरें
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के मुरीद हैं PM मोदी, सिर्फ ब्याज से ही कमा डालते हैं लाखों रुपये; जानें क्या है योजना
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
प्रधानमंत्री ने उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया। पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 36 हो गई, जबकि क्षेत्र के कई राज्यों में 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। असम के मुख्यमंत्री ने फोन पर मोदी के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्हें बताया कि असम और आसपास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई है और इसके कारण लोग प्रभावित हुए हैं।
बाढ़ की स्थिति से अवगत हुए पीएम मोदी
असम सीएम हिमंता ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि थोड़ी देर पहले माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुझे असम में मौजूदा बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया।” मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि असम और आसपास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई है और इससे कई लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान से भी अवगत कराया।
हिमंता ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त की और हमारे राहत एवं पुनर्वास प्रयासों के लिए केंद्र सरकार से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के लोगों को प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और उनके अटूट समर्थन के लिए आभारी हूं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य में बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 11 लोग मारे गए हैं, जबकि 20 से अधिक जिलों में 5.35 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
Pm modi assured help to flood affected states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर के नक्षत्रवाड़ी पंप हाउस की मरम्मत अंतिम चरण में, अगले सप्ताह शहर को फिर मिलेगा अतिरिक्त पानी
Jul 03, 2026 | 09:08 PMअब घर बैठे बनेगा Aadhaar Card, बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए UIDAI की खास सुविधा, जानें कैसे करें बुकिंग
Jul 03, 2026 | 09:07 PMरेमो डिसूजा और टाइगर श्रॉफ पहली बार करेंगे साथ काम, मुंबई में शुरू होगा एक्शन प्रोजेक्ट, जल्द होगा बड़ा ऐलान
Jul 03, 2026 | 08:59 PMराम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PMछत्रपती संभाजीनगर में स्वच्छता के लिए सड़क पर उतरे अमोल येडगे, धूम्रपान करते मिले मनपा कर्मचारी को थमाया नोटिस
Jul 03, 2026 | 08:52 PMBIRAC Recruitment 2026: मैनेजर, प्रोग्राम ऑफिसर समेत 15 पदों पर भर्ती, 2.70 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 03, 2026 | 08:47 PMMeta Summoned: Instagram Ads पर सरकार का बड़ा एक्शन, बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर Meta को भेजा नोटिस
Jul 03, 2026 | 08:33 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














