पेमा खांडू आज लेंगे अरुणाचल प्रदेश के CM पद की शपथ, अमित शाह-जेपी नड्डा समेत कई नेता होंगे शामिल

बीजेपी विधायक दल की बैठक में पेमा खांडू को अरुणाचल प्रदेश में विधायक दल का नेता चुना गया। आज पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इस शपथ समारोह में अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई नेता शामिल होंगे।
Arunachal pradesh Cm Pema Khandu oath ceremony Amit shah Jp Nadda
पेमा खांडू (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर पेमा खांडू ही मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले हैं। राजधानी ईटानगर में हुई बैठक में एक बार फिर उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। जिसके बाद आज यानी 13 जून को वह मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस शपथ समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष मौजूद रहेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह आज 19 जून को ईटानगर में राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित होने वाला है। जिसके लिए जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही है। पेमा खांडू और मंत्री सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। न्यूज एजेंसी ANI ने समारोह की तैयारियों का वीडियो शेयर किया है।

बता दें कि अरुणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री पेमा खांडू उन 10 उम्मीदवारों में से एक थे, जिन्होंने बिना किसी मुकाबले के अपनी सीट जीती हैं। इस प्रचंड जीत के साथ खांडू अब लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी ने हाल ही में हुए अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की। 60 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा 46 सीटें जीतकर अरुणाचल प्रदेश में लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बना रही है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के घटक नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को पांच सीटें मिलीं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 3 और पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) को 2 सीटें मिली हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com