-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- South Cinema »
- Soham Shah Released A Scary Poster Before The Release Of Tumbbad
सोहम शाह ने तुम्बाड के रिलीज से पहले जारी किया डरावना पोस्टर, बोले- कहां है खजाना
- Written By: सोनाली झा
सोहम शाह ने 'तुम्बाड' का नया पोस्टर जारी कर फैंस को रोमांचित कर दिया है। पोस्टर में एक बूढ़ी महिला की डरावनी छवि दिखाई गई है, जो अंधेरे, मुड़ी हुई शाखाओं में उलझी हुई है, जो कहानी को आगे बढ़ाने वाले गहरे लालच का संकेत देती है।

सोहम शाह (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: सोहम शाह ने ‘तुम्बाड’ को फिर से रिलीज करने के इशारे के साथ एक नया पोस्टर जारी कर फैंस को रोमांचित कर दिया है। 2018 में पहली बार रिलीज़ हुई इस फिल्म को पौराणिक कथाओं, डरावनी कहानी, और लालच की अनोखी थीम के लिए काफी सराहना मिली थी। अब दर्शक इसकी जादूई कहानी का अनुभव फिर से कर पाएंगे जब यह फिल्म 13 सितंबर 2024 को इरोस नाउ द्वारा प्रेजेंट किए जाने के साथ फिर से थिएटर में वापस आएगी।
कैची पोस्टर और मच अवेटेड ट्रेलर के साथ फैंस और दर्शकों को थ्रिल करने के बाद, मेकर्स ने अब एक और जबरदस्त पोस्टर जारी किया है, जो दर्शकों को तुम्बाड की खौफनाक दुनिया में ले जाएगा। पोस्टर में एक बूढ़ी महिला की डरावनी छवि दिखाई गई है, जो अंधेरे, मुड़ी हुई शाखाओं में उलझी हुई है, जो कहानी को आगे बढ़ाने वाले गहरे लालच का संकेत देती है।
पोस्टर का टैगलाइन
पोस्टर में टैगलाइन लिखा है कि दादी, कहां है खजाना? साफ तौर से बताती है कि, छिपे हुए खजाने के लिए कितना लालच और उसे पाने का जुनून है, और यह चीज फिल्म के मुख्य विषय पर रोशनी डालती है। पोस्टर अपने डरावने रूप और परेशान करने वाले एहसास के साथ एक मजबूत प्रभाव डाल रहा है। तुम्बाड क्रिटिक्स के बीच एक बड़ी हिट बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
दतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
तुम्बाड ने विदेश में भी रचा इतिहास
तुम्बाड को 64वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में आठ नॉमिनेशन मिले और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट आर्ट डायरेक्टर और बेस्ट साउंड डिजाइन के लिए तीन अवार्ड जीते। यह 75वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के क्रिटिक्स वीक सेक्शन में प्रीमियर होने वाली पहली भारतीय फिल्म भी थी। चूंकि फिल्म अपनी री-रिलीज के लिए तैयार है, यह सिर्फ़ एक और बार होने वाली स्क्रीनिंग से कहीं ज़्यादा है। यह इंडियन सिनेमा में किसी भी दुनिया से अलग अनुभव करने का एक अनोखा और खास मौका है।
तुम्बाड के स्टार कास्ट
बता दें कि यह फिल्म 2024 में किसी भी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर अवेलेबल नहीं है, ऐसे में सिनेमाघरों में तुम्बाड” को देखने का यह मौका बेहद खास है। तुम्बाड का डायरेक्शन राही अनिल बर्वे ने किया है, जबकि आनंद गांधी इसके क्रिएटिव डायरेक्टर हैं और आदेश प्रसाद को-डायरेक्टर हैं। मितेश शाह, प्रसाद, बर्वे और गांधी द्वारा लिखित इस फिल्म को सोहम शाह, आनंद एल राय, मुकेश शाह और अमिता शाह ने प्रोड्यूस किया है।
Soham shah released a scary poster before the release of tumbbad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
Jul 14, 2026 | 04:56 AMAaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 14, 2026 | 12:10 AMदतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
Jul 13, 2026 | 11:51 PMरात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PMमानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Jul 13, 2026 | 11:14 PMदरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
Jul 13, 2026 | 11:11 PMछतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
Jul 13, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PM










