

मुंबई. कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपनी कॉमेडी से करोड़ो लोगों का दिल जीता है। कपिल फोर्ब्स इंडिया (Forbs India) सेलिब्रिटी लिस्ट के टॉप 100 में अपनी जगह बना चुके हैं।
कपिल (Kapil Sharma) ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की। पहले कपिल (Kapil Sharma) का 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' शो आता था। इस शो के जरिये कपिल ने कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई। अब कपिल (Kapil Sharma) का शो सोनी टीवी पर 'द कपिल शर्मा शो' से लोगों को हंसा रहे हैं। कॉमेडी शो के अलावा कपिल बॉलीवुड फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं।
कपिल (Kapil Sharma) कॉमेडी शो और फिल्मों से अच्छी खासी कमाई कर लेते है। वहीं, वह काम करते हुए अपना फर्ज़ भी बखूबी से निभाते हैं। क्या आप जानते हैं कि कपिल शर्मा हर साल कितना इनकम टैक्स (Income Tax) टाइम पर भरते हैं।
हाल ही में कपिल (Kapil Sharma) ने अपने शो में एक एपिसोड के दौरान बताया कि वह हर साल कितना इनकम टैक्स (Income Tax) भरते हैं। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने बताया कि वह एक साल में 15 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स भरते हैं। कपिल की मानें तो सभी को इनकम टैक्स भरते रहना चाहिए, क्योंकि ये हमारे देश के विकास में मदद करता है।