-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Regional Cinema »
- Abhaya Movie Teaser Launched By Makers Drishyam Movie Fame Kamlesh Sawant To Be A Part Of The Marathi Film
फिल्म ‘अभ्या’ में दिखेंगे दृश्यम फेम कमलेश सावंत, टीजर हुआ जारी
- Written By: आकाश जायसवाल
हिंदी सिनेमा जहां दर्शकों के बीच अक्सर लोकप्रीय रहा है वहीं मराठी सिनेमा भी हमेशा से कंटेंट वाली फिल्मों के लिए जाना जाता है।

(Photo Credits: File Photo)
मुंबई: हिंदी सिनेमा जहां दर्शकों के बीच अक्सर लोकप्रीय रहा है वहीं मराठी सिनेमा भी हमेशा से कंटेंट वाली फिल्मों के लिए जाना जाता है। एक ऐसी ही रोमांचक कहानी से सजी मराठी फिल्म ‘अभया’ का टीज़र लॉन्च मुंबई में कर दिया गया है। इस क्राइम थ्रिलर का निर्माण डॉ. विमल राज माथुर ने अपने बैनर ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट लिमिटेड के तहत रूपेश डी गोहिल (आरडीजी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड) के सहयोग से किया है।
अभया की कहानी एक ग्रामीण गृहिणी सावित्री के बारे में है जो अपने बदमाश पति से परेशान है। सावित्री कैसे इन परिस्थितियों का मुकाबला करती है और अंत मे क्या होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। इस फिल्म में दृश्यम फेम कमलेश सावंत ने कांस्टेबल सावंत का किरदार निभाया है वहीं योगिता भोसले सावित्री के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म यूसुफ सूरती द्वारा लिखी और निर्देशित की गई है। फिल्म में बाकी कलाकारों में हर्षा निकम, श्रद्धा वाघ और आरोही भोईर के नाम उल्लेखनीय हैं। फिल्म का संगीत आर.पी. सोनी ने तैयार किया है और सिनेमेटोग्राफर विमल मिश्रा हैं।
महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर आधारित फिल्म घरेलू हिंसा से परेशान एक स्त्री की है। कहा जाता है कि किसी को इतना भी मत डराओ कि उसके मन से डर ही खत्म हो जाए। फिल्म की कथा इसी बात के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म के लेखक निर्देशक का कहना है कि अभया सावित्री नाम की महिला की कहानी है जो एक बेखौफ स्त्री है जो दुर्गा का रूप धारण कर लेती है। इसका रहस्य रोमांच दर्शकों को इंगेज करके रखेगा
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
अभया के निर्माता डॉ. विमल राज माथुर ने कहा कि उनके बैनर ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट लिमिटेड तले कई प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं। वह जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म, बिजनस चैनल और म्युज़िक चैनल भी लेकर आ रहे हैं। निर्माता रूपेश डी गोहिल ने कहा कि फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली गई है जबकि दूसरे और अंतिम शेड्यूल की शूटिंग अगले माह होगी। फिल्म दीवाली के अवसर पर मराठी, हिंदी और साउथ की भाषाओं में रिलीज करने की योजना है।
Abhaya movie teaser launched by makers drishyam movie fame kamlesh sawant to be a part of the marathi film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM










