

चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत चेन्नई के अपोलो में एडमिड हैं। 30 सितंबर की देर रात उनके पेट में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इस वक्त पूरा देश उनके जल्दी से रिकवर होने की दुआएं कर रहा है। इसी बीच एक्टर की खबर लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत की पत्नी को कॉल किया। उन्होंने फोन करके रजनीकांत का हालचाल पूछा।
जानकारी मिली है कि 1 अक्टूबर को सुपरस्टार रजनीकांत का इलेक्टिव प्रोसिजर किया गया है। बताया जा रहा है कि उनके पेट के निचले हिस्से में स्टेंट भी डाला गया है। रजनीकांत इस वक्त डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उन्हें अभी कुछ वक्त तक अस्पताल में ही रहना होगा। इसी बीच तमिलनाडु बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने अपने एक्स हैंडल से ये जानकारी साझा की है कि पीएम मोदी ने रजनीकांत की पत्नी लता से फोन पर बात की है और उसके हेल्थ अपडेट्स लिए हैं।
तमिलनाडु बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीमती लता से टेलीफोन पर बात की। उन्होंने लता रजनीकांत से आज हमारे सुपर स्टार के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।' रजनीकांत के दोस्त और एक्टर कमल हासन भी उनकी हालचाल पूछ चुके हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने भी रजनीकांत के जल्दी ठीक होने की दुआ की है। यह भी देखें-जयपुर में तृप्ति डिमरी पर फूटा लोगोंं का गुस्सा, पोत दी चेहरे पर कालिख, बोले ‘इसका मुंह काला करो…’
रजनीकांत की हेल्थ को लेकर बात करे, तो उनकी सेहत को लेकर अपोलो अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। बताया जा रहा है कि उनकी हार्ट से जुड़ी मुख्य ब्लड वेसल, खासकर aorta में सूजन है। फिलहाल उनकी इस तकलीफ को नॉन-सर्जिकल तरीके से ट्रीटमेंट देने की कोशिश की जा रही है। इस प्रक्रिया को ट्रांस-कैथिटर मैथड कहते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि रजनीकांत की तबीयत फिलहाल पहले से बेहतर है, लेकिन अभी उन्हें कुछ दिन अस्पताल में ही रखा जाएगा। हालात में सुधार के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।