ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा, मेकर्स की होगी चांदी ही चांदी

Alia Bhatt's Jigra Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की नई फिल्म 'जिगरा' 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसकी ट्रेड रिपोर्ट्स भी सामने आ चुकी हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 5-7 करोड़ तक का कारोबार करने वाली है।
Alia Bhatt film Jigra yearned for the audience could not collect even Rs 5 crore
ऑडियंस के लिए तरस गई आलिया भट्ट की 'जिगरा' (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा के प्रमोशन में काफी बिजी थीं। आलिया की मच अवेटेड फिल्म जिगरा कल यानी 11 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके गाने भी काफी ट्रेंड में हैं। आलिया की फिल्म जिगरा का दमदार ट्रेलर देखने के बाद फैंस ने इसकी एडवांस बुकिंग करवा ली है। जिगरा की एडवांस बुकिंग को देखते हुए ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ गई हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक मूवी ओपनिंग डे पर ही धुआंधार कमाई करने वाली है। आइए जानिए आलिया भट्ट की जिगरा पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करने वाली है?

11 अक्टूबर को रिलीज होगी आलिया की फिल्म

वसन बाला के डायरेक्शन में बनी आलिया भट्ट स्टारर फिल्म जिगरा 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। ट्रेड रिपोर्ट्स भी सामने आ चुकी हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें, तो मूवी ओपनिंग डे पर 5 से 7 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। जिगरा का फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ चुका है, जिसके मुताबिक इसकी कहानी बहुत ही दिलचस्प है। फिल्म में आलिया की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

जिगरा में दिखेंगे ये कलाकर

आलिया के भट्ट के अलावा फिल्म जिगरा में कई और भी बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में वेदांग रैना, आदित्य नंदा, शोभिता धूलिपाला, मनोज पाहवा और आकांशा रंजन कपूर सहित कई बड़े एक्टर अपनी एक्टिंग का जादू दिखाएंगे। फिल्म में वेदांग रैना आलिया भट्ट के भाई के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह भी देखें-रतन टाटा ने मिलने की धर्मेंद्र की इच्छा रह गई अधूरी, नम आंखों से शेयर किया इमोशनल पोस्ट

इन फिल्मों में दिखेंगी आलिया भट्ट

जिगरा के अलावा आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्दी ही संजय लीला भंसाली के अपकमिंग प्रोजेक्ट 'लव एंड वॉर' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फैंस आलिया की इस फिल्म को लेकर भी बेताब हैं। इन तीनों एक्टर्स को साथ में देखने के लिए फैंस अभी से बेताब हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com