ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड एक्ट्रेस को फेल कर रही हैं अंबानी लेडीज, यहां देखें स्टाइलिश लुक्स

अनंत अंबानी और राधिका की शादी 12 जुलाई को हो चुकी हैं। अनंत अंबानी और राधिका की शादी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नीता अंबानी के साथ बड़ी बहू श्लोका, छोटी बहू राधिका और बेटी ईशा नजर आ रही हैं।  
Ambani Ladies
(सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका की शादी 12 जुलाई को हो चुकी हैं। 13 जुलाई को आशीर्वाद सेरेमनी सेलिब्रेट किया गया। 14 यानी आज अनंत और राधिका का ग्रैंड रिसेप्शन होगा। अनंत अंबानी और राधिका की शादी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नीता अंबानी के साथ बड़ी बहू श्लोका, छोटी बहू राधिका और बेटी ईशा नजर आ रही हैं।

अनंत और राधिका की ग्रैंड वेडिंग में नीता अंबानी ने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना। लाल कलर के इस घाघरे में गोल्डन रंग से काम किया हुआ था। साथ ही जालीदार ब्लाउज में नक्काशी, सोने और चांदी के धागों का जरदोजी का काम किया गया था। ग्रैंड वेडिंग में भाभी श्लोका अंबानी ने अपने शादी के लहंगे में नजर आईं।

श्लोका अंबानी ने अपने शादी के लहंगे को एक नया लुक दिया था। उनका शादी का लहंगा डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने तैयार किया था। हालांकि, श्लोका की बहन दिया मेहता ने इस बार लहंगा में अंडरटोन को गुलाबी रंग में बदलकर आउटफिट को नया बना दिया था। इस लहंगे में श्लोका अंबानी बेहद खूबसूरत लग रही थी। सोशल मीडिया पर श्लोका अंबानी के लहंगे की काफी चर्चा हो रही है।

अनंत और राधिका की ग्रैंड वेडिंग में बहन ईशा अंबानी ने रंगकत घाघरा को अपनाया था। ईशा ने पेस्टल पीच रंग का जरदोजी हैंड वर्क एम्ब्रायडरी वाला लहंगा पहना था। इस लहंगे का बॉर्डर काफी प्यारा है। मैचिंग दुपट्टे को एक तरफ से पिनअप करते ईशा ने अपने लुक को पूरा किया था। ईशा इस घाघरे में महारानी की तरफ लग रही थी। ईशा का ये लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

अनंत  की दुल्हनिया में अपने ग्रैंड वेडिंग में काफी खूबसूरत शादी का जोड़ा पहना था। राधिका ने शादी में डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इस लहंगे में राधिका पारंपरिक गुजरती दुल्हन की तरफ लग रही थीं। जरदोजी कट वर्क घाघरे में पांच मीटर लंबी वेल और टिशू शोल्डर दुपट्टा पहना था। इस जोड़े राधिका रानी-महारानी की तरफ लग रही थीं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के रिसेप्शन में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, शाहिद कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, करण जौहर, अनन्या पांडे, कृति सनोन समेत कई फिल्मी हस्तियों के स्टार शामिल हो सकते हैं। बॉलीवुड के अलावा राम चरण, उपासना कामिनेनी, एटली, कृष्णा प्रिया, रजनीकांत जैसे साउथ के दिग्गज स्टार शामिल होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com