फिल्मी है विशाल भारद्वाज की लव स्टोरी, कॉलेज में शुरू हुई थी रेखा संग सिंगर की प्यार की कहानी

विशाल भारद्वाज का जन्म 4 अगस्त 1965 को यूपी के बिजनौर जिले के शिकारपुर में हुआ था। विशाल आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज की पहली मुलाकात दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में हुई थी। यहां से दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी। कुछ समय बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। विशाल और रेखा भारद्वाज ने 1991 में शादी की थी।
Vishal Bhardwaj
(सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

मुंबई: विशाल भारद्वाज एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और संगीतकार हैं। विशाल भारद्वाज का जन्म 4 अगस्त 1965 को यूपी के बिजनौर जिले के शिकारपुर में हुआ था। विशाल भारद्वाज आज अपना 57 जन्मदिन मना रहे हैं। विशाल का बचपन मेरठ में गुजरा। उनके पिता राम भारद्वाज शुगरकेन इंस्पेक्टर थे और शौकिया तौर पर हिंदी फिल्मों के गाने लिखते थे। पिता के चाहने पर विशाल ने संगीत सीखा

विशाल ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्होंने छोटे पर्दे पर द जंगल बुक, एलिस इन वंडरलैंड और गुब्बारे जैसे शोज में काम किए। इसके बाद उन्होंने गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म माचिस में अपना संगीत दिया। विशाल भारद्वाज में फिल्म माचिस के गीतों ने आपर लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद विशाल भारद्वाज रातों-रात चर्चा में आ गए।

विशाल का करियर

इसके बाद विशाल भारद्वाज ने गॉडमदर, ओमकारा और हैदर जैसी फिल्मों का निर्देशन कर खूब वाहवाही लूटी। इन फिल्मों के लिए विशाल को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्होंने एक बार, दो बार नहीं बल्कि सात बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को विशाल ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।

Vishal Bhardwaj

विशाल की लव स्टोरी

विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज की पहली मुलाकात दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में हुई थी। यहां दोनों ने एक साथ पढ़ाई की थी। दोनों पहली बार कॉलेज के एक फंक्शन में मिले थे। यहां से दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी। कुछ समय बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। विशाल और रेखा की मोहब्बत परवान चढ़ने लगी थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का मन बना लिया।

Vishal Bhardwaj

कपल का बेटा

विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज ने 1991 में शादी की थी। रेखा भारद्वाज एक भारतीय गायिका और लाइव प्रदर्शन कलाकार हैं जिन्होंने दो फिल्मफेयर और एक राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। कपल का एक बेटा एकवीर भारद्वाज है। एकवीर भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। और उन्होंने अपने पिता की कुछ फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है। उन्होंने कई फिल्मों में संगीत दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com