-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Sunidhi Chauhan Did Not Have A House To Live In After Divorce
सुनिधि चौहान के पास तलाक के बाद नहीं था रहने को घर, फिर ऐसे किया था गुजरा
- Written By: सोनाली झा
सुनिधि चौहान आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान जन्म 14 अगस्त 1983 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने गायन की शुरुआत 4 साल की उम्र में की थी। सुनिधि ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में आई फिल्म मास्ट से की थी।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर सुनिधि चौहान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सुनिधि चौहान अपनी सुरीली आवाज से है किसी के दिलों पर राज करती हैं। सुनिधि चौहान आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान जन्म 14 अगस्त 1983 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपने गायन से लोगों का दिल जीता है।
सुनिधि चौहान का बचपन से संगीत में रुचि था। उन्होंने अपने गायन की शुरुआत 4 साल की उम्र में की थी। उन्हें जल्द ही अपने प्रतिक्षा के लिए पहचान मिली। उन्होंने कई संगीत प्रतियोगिताओं में भाग लिया और जीत हासिल की। सुनिधि ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में आई फिल्म मास्ट से की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने गाए।
ये भी पढ़ें- जॉनी लीवर की राहे नहीं थी आसान, चॉल में बीता बचपन
सिंगर सुनिधि चौहान का असली नाम निधि चौहान था। उन्होंने कल्याणजी विरजी शाह के कहने पर अपना नाम बदलकर सुनिधि चौहान रख दिया था। हिंदी के अलावा सुनिध ने मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, बंगाली, असमी, नेपाली और उर्दू में भी गाने गाए हैं। सिंगिंग की दुनिया में अपना लोहा मनवा चुकी सिंगर सुनिधि चौहान ने महज चार साल की उम्र में सिंगिंग पर आधारित एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
सुनिधि के सिंगिंग के टैलेंट को एक टीवी एंकर तबस्सुम ने पहचाना और फिर उन्होंने सुनिधि के साथ उनके माता-पिता को मुंबई आने का इनविटेशन दिया। सुनिधि चौहान ने मुंबई आकर दूरदर्शन के सिंगिंग रियलिटी शो ‘मेरी आवाज सुनो’ कॉम्पटीशन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। इस सिंगिंग रियलिटी शो को जीतकर सुनिधि ने लता मंगेशकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। फिर यहीं से सुनिधि ने सिंगिंग की दुनिया में अपनी अलग जगह बनानी शुरू कर दी थी।
ये भी पढ़ें- शम्मी कपूर एक्टिंग ही नहीं डांस के लिए भी थे मशहूर
सिंगर सुनिधि ने 18 साल की उम्र में अपने परिवार के खिलाफ जाकर अपने से 14 साल बड़े डायरेक्टर बॉबी खान से शादी कर ली थी। हालांकि यह शादी ज्यादा नहीं टिकी और एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद सुनिधि के पास रहने के लिए घर नहीं था। ऐसे में सिंगर अनु मलिक ने सुनिधि को अपने घर में पनाह दी। इसके बाद सुनिधि ने खुद को संभाला और उन्होंने फिर से गाना शुरू किया।
बॉबी खान से शादी टूटने के 9 साल बाद सुनिधि ने बाद म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से शादी की। बता दे कि हितेश भी सुनिधि से 14 साल बड़े हैं। हितेश सुनिधि के बचपन के दोस्त थे और वह दोनों एक-दूसरे को 15 साल से जानते हैं। आपको बता दे कि सिंगर सुनिधि चौहान ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 5 को जज भी किया था।
Sunidhi chauhan did not have a house to live in after divorce
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














