Shraddha Kapoor House Came A Little Woman Fans Asked The Name Of The New Member
श्रद्धा कपूर के घर आईं एक नन्ही स्त्री, फैंस ने पूछ लिया नई फैमिली मेंबर का नाम
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। श्रद्धा कपूर ने शनिवार की शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं।
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। श्रद्धा कपूर ने शनिवार की शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। एक्ट्रेस ने इन फोटोज के साथ फैंस को एक खुशखबरी दी हैं। ऐक्ट्रेस के फोटोज के साथ बताया कि उनके घर में एक न्यू मेंबर आया हैं।
श्रद्धा कपूर ने फोटोज के कैप्शन में लिखा है कि मेरे घर आई एक नन्हीं स्त्री। मिलीए छोटी से। हमारी नई फैमिली मेंबर। मेरी दिलदार दोस्त ने इस छोटी सी खुशी को मुझे गिफ्ट किया। अब ये हुआ ना सबसे अच्छा तरीका जश्न मनाने का। वो तो अलग बात है कि इस जश्न में एक कोई है जो काफी ना खुश है। स्वाइप करके देखो वो शक्स कौन है।
श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर चार फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में श्रद्धा अपनी नन्ही स्त्री से सब को मिला रही हैं। श्रद्धा ने पिंक प्लेन टीशर्ट और ब्लैक पेंट पहनी हैं। आंख में एक्ट्रेस में चश्मा पहना है। श्रद्धा कपूर की ये नन्ही स्त्री और कोई नहीं बल्कि एक पेट डॉग है। एक फोटो में एक्ट्रेस की पेट डॉग दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर फैंस श्रद्धा कपूर से फोटोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
फैंस का रिएक्शन
श्रद्धा कपूर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने लिखा कि छोटा इतना बड़ा हो गया है। छोटू की तस्वीरें भी पोस्ट करो। एक यूजर ने लिखा कि माझी चकुली। हमारे जीवन में छोटी सी बच्ची को लाने के लिए धन्यवाद श्रद्धा। वह बहुत प्यारी है। दूसरे यूजर ने नई मेंबर का नाम पूछते हुए कहा कि खूब जमेगा रंग जब 3 यारर होंगे संग श्रद्धा शीलो और नए सदस्य का नाम तो बताया नई। एक अन्य ने लिखा कि सभी प्यारे एस एक फ्रेम में।
श्रद्धा कपूर की फिल्म
श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2,15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। स्त्री 2 रिलीज के बाद से अभी तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। स्त्री 2 करीब 60 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म है। स्त्री 2 ने 37वें दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 568.65 करोड़ रुपये हो गया है।
Shraddha kapoor house came a little woman fans asked the name of the new member