Sana Saeed Life On Her 36th Birthday Know Interesting Facts About Actress
सना सईद के 36वें जन्मदिन पर जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें
बॉलीवुड एक्ट्रेस सना सईद का जन्म 22 सितंबर 1988 को मुंबई में हुआ था। सना आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सना सईद ने बचपन में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' काम किया था। सना सईद, शाहरुख की बेटी अंजली की भूमिका अदा की थी।
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सना सईद का जन्म 22 सितंबर 1988 को मुंबई में हुआ था। सना आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सना सईद ने बचपन में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ काम किया था। सना सईद, शाहरुख की बेटी अंजली की भूमिका अदा की थी। उनका यह कभी न भूल पाने वाला किरदार है। जन्मदिन पर जानें सना सईद से जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सना ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से ही की है। सना ने अपनी करियर की शुरुआत 1998 में फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से किया था। इस फिल्म में सना के किरदार को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद सना ने दो और बड़ी बॉलीवुड फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ और ‘बादल’ में बतौर बाल कलाकार काम किया था। हालांकि इन फिल्मों के बाद सना लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही।
सना सईद ने साल 2008 में एक बार फिर से टीवी सीरियल्स से मनोरंजन इंडस्ट्री में वापसी की। सना ने साल 2008 में बाबुल का आंगन छूटे न और लो हो गई पूजा इस घर की में नजर आई। सना कई रियलिटी शो ‘नच बलिए 7’, ‘झलक दिखला जा 6’, ‘झलक दिखला जा 7’ और ‘झलक दिखना जा 9’, कॉमेडी सर्कस और स्पिल्ट्स विला में भी नज़र आ चुकी हैं। इस के बाद 2012 में सना को अपने बड़ा ब्रेक मिला।
सना सईद का करियर
सना ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में सना मुख्य भूमिका में तो नहीं थी लेकिन अपनी एक्टिंग और हॉट लुक से फैंस के दिल में अपने जगह बना लिया था। इस फिल्म सना के अलावा वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका नजर आए थे। सना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सना सईद अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
Sana saeed life on her 36th birthday know interesting facts about actress