- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Refugee Completes 24 Years Of Release Kareena Kapoor Said The Best Character Is Yet To Come
‘रिफ्यूजी’ की रिलीज को पूरे हुए 24 साल, करीना कपूर बोलीं- सबसे अच्छा कैरेक्टर आना बाकी है
एक्ट्रेस करीना कपूर की फिल्म 'रिफ्यूजी' के रिलीज को 30 जून यानी आज 24 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके को यादगार बनाने के लिए करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के कुछ सीक्वेंस और गानों का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे और अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा

(सौजन्य- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के रिलीज को 30 जून यानी आज 24 साल पूरे हो गए हैं। जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर जैसे दिग्गज किरदार शामिल थे। इस मौके को यादगार बनाने के लिए करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के कुछ सीक्वेंस और गानों का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे और अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं।
करीना कपूर खान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि खुद को और अपने किरदारों को खोजने के 24 साल, सबसे अच्छा अभी आना बाकी है। आप सभी को प्यार। एक्ट्रेस के पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मेरी रानी और हमेशा बॉलीवुड की रानी रहेगी। बॉलीवुड क्वीन को 24 साल मुबारक।
दूसरे यूजर ने लिखा कि आपने अभिनय में अपनी सादगी और ईमानदारी से धमाल मचा दिया और आप अभी भी बेहतरीन काम कर रहे हैं। आज भी इस बात का सुबूत हैं कि आप हमेशा कमाल के रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप इस फिल्म में बहुत प्यारी लग रही थीं। मैं हमेशा यह गाना सुनता हूं, ताल से जिंदगानी चले, लव यू मैम, मैं हमेशा आपका सम्मान करता हूं, आप बहुत सुंदर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बचपन में अमिताभ बच्चन ने रंग लगाकर फेंका, फिर कभी नहीं खेली करण जौहर ने होली, जानें दिलचस्प किस्सा
Birthday Special: एक्टर नहीं, बिजनेस प्रोफेशनल बनना चाहते थे अभिषेक बच्चन, बाद में बदला जिंदगी का रास्ता
बालकनी में हुआ था प्यार का इजहार, ऐसे शुरू हुई ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की फेयरीटेल लव स्टोरी
अभिषेक बच्चन संग नजर आईं आरती सिंह, पति दीपक चौहान के साथ ‘किंग खान’ के को-स्टार से की मुलाकात
रिफ्यूजी जेपी दत्ता द्वारा लिखित और निर्देशित 2000 की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। यह अभिषेक बच्चन और करीना कपूर की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस करीना कपूर और आयुष्मान खुराना को मशहूर निर्देशक मेघना गुलजार की नई फिल्म दायरा में एक साथ अभिनय करने के लिए चुना गया है। मेघना गुलजार इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना और करीना कपूर खान के साथ बातचीत कर रही हैं।
करीना कपूर हाल ही में फिल्म क्रू दिखाई दी थीं। इसमें जैस्मीन कोहली के रोल में उन्हें पसंद किया गया। अब करीना कपूर के पास सिंघम अगेन फिल्म है। इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अहम किरदार होने वाला है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्टर कर रहे हैं। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है।
Refugee completes 24 years of release kareena kapoor said the best character is yet to come
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साउथ अफ्रीका के लिए ‘काल’ बनेगा यह कीवी बल्लेबाज! 6 मैचों में जड़े 4 अर्धशतक; सेमीफाइनल में हैं बड़ी उम्मीदें
Mar 04, 2026 | 06:53 PMदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर हमला, अरामको रिफाइनरी पर ईरान ने किया ड्रोन अटैक, सामने आया खौफनाक VIDEO
Mar 04, 2026 | 06:47 PMT20 World Cup: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, साउथ अफ्रीका पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है प्लेइंग-11
Mar 04, 2026 | 06:46 PMWorld Cup 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया स्टार ग्लेन मैक्सवेल के बड़ा बयान, अपने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी
Mar 04, 2026 | 06:41 PM‘अगले दो मैच…’, T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल से पहले भारतीय कोच का बड़ा बयान
Mar 04, 2026 | 06:33 PMनासिक: मक्का किसानों को बड़ी राहत: सरकारी खरीद 31 मार्च तक बढ़ी, 50,000 मीट्रिक टन अतिरिक्त कोटा मंजूर
Mar 04, 2026 | 06:26 PMस्त्री बीज तस्करी: नासिक का डॉक्टर गिरफ्तार, रैकेट का पर्दाफाश, अंतरराष्ट्रीय गिरोह होने का संदेह
Mar 04, 2026 | 06:25 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM














