Birthday Special: परेश रावल ने की मिस इंडिया से शादी, जानें एक्टर की फिल्मी लव स्टोरी

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल 30 मई को अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने साल 1984 में फिल्म 'होली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
Paresh Rawal
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल का जन्म 30 मई 1955 को मुंबई में हुआ था। परेश रावल 30 मई को अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं फिल्मों के इस बेहतरीन कलाकार के बारे में कुछ अनजानी बातें।

एक्टर का करियर

परेश रावल ने साल 1984 में फिल्म 'होली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद साल 1985 में आई फिल्म अर्जुन में सपोर्टिंग रोल से परेश रावल की पहचान बनना शुरू हुई थी। संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म नाम में निभाए परेश के निगेटिव किरदार से परेश रावल को लोग पहचानने लगे। परेश ने अपने करियर में बहुत सारे अवॉर्ड्स जीते हैं। उन्हें फिल्म वो छोकरी और सर के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। साल 2014 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया है।

एक्टर ने की मिस इंडिया से शादी

परेश रावल ने साल 1987 में स्वरूप संपत से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। स्वरूप ने साल 1978 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। हालांकि स्वरूप और परेश इसके काफी पहले से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। परेश और स्वरूप मुंबई के नर्सी मुंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में साथ पढ़ाई करते थे।

फिल्मी है एक्टर की लव लाइफ

परेश रावल और स्वरूप संपत की लव लाइफ किसी फिल्म से कम नहीं है। परेश ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि वह कैसे अपने है बॉस की बेटी से ही प्यार कर बैठे थे और उन्होंने सोच लिया था कि इस लड़की से शादी भी करनी है। परेश ने स्वरूप संपत से प्यार होने के बाद उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। इसके बारह साल बाद परेश और स्वरूप को शादी हुई थी। बता दें कि स्वरूप भी बतौर एक्ट्रेस पर्दे पर नजर आ चुकी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com