एक्टर नहीं सिंगर बनना चाहते थे रघुबीर यादव, जानें पंचायत के प्रधान जी के बारे में अनसुने किस्से

रघुबीर यादव बचपन से ही संगीत में रूचि थी। समय के साथ संगीत से उनका गहरा लगाव होता गया। अपने सपने को पूरा करने की ख्वाहिश लिए रघुबीर 15 साल की उम्र में घर से भाग गए। इसके बाद रघुवीर ने एक थियेटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया। तब रघुबीर को एहसास हुआ कि वह एक्टिंग के लिए बने है। एक्टिंग की दुनिया में रघुबीर को पहचान टीवी सीरियल मुंगेरी लाल के हसीन सपनों से मिली थी।
Raghubir Yadav
Published on
Updated on

मुंबई: दिग्गज एक्टर रघुबीर यादव का जन्म 25 जून 1957 को जबलपुर में हुआ था। रघुबीर यादव आज अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। रघुबीर यादव एक्टर, म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और सेट डिजाइनर भी हैं। रघुबीर यादव को बचपन से ही संगीत में रुचि थी। समय के साथ संगीत से उनका गहरा लगाव होता गया। इसके बाद वह एक नामी संगीतकार बनने का सपना देखने लगे। अपने सपने को पूरा करने की ख्वाहिश लिए रघुबीर 15 साल की उम्र में घर से भाग गए। इसके बाद रघुवीर ने एक थियेटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया।

मुंगेरीलाल के हसीन सपनों से मिली पहचान

रघुबीर नाटक में भाग लेने लगे। तब रघुबीर को एहसास हुआ कि वह एक्टिंग के लिए बने है। एक्टिंग की दुनिया में रघुबीर को पहचान टीवी सीरियल मुंगेरीलाल के हसीन सपनों से मिली थी। साल 1990 में यह टीवी शो दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ करता था। इसके बाद वह मुल्ला नसरुद्दीन में दिखाई दिए थे। पंचायत के प्रधान जी यानी रघुबीर यादव ने फिल्म मैसी साहब से बॉलीवुड में कदम रखा था।

'सखी सैयां खूब कमात है' से गायकी में छोड़ी छाप

रघुबीर ने अपने करियर में 2500 से ज्यादा शोज में काम किया है। साल 2010 में आमिर खान की फिल्म पिपली लाइव में उन्होंने अभिनय के साथ अपनी गायकी की भी छाप छोड़ी। इस फिल्म का गाना 'सखी सैंया खूब कमात है महंगाई डायन खाये जात है' को प्रधान जी ने गया था। इतना ही नहीं उन्होंने कई फिल्मों के गीत गए और कम्पोज किए हैं। दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ रघुबीर की गहरी दोस्ती थी। दोनों ने फिल्म सलाम बॉम्बे में एक साथ काम किया था।

एक्टर का करियर

रघुबीर ने आसमान से गिरा, बैंडिट क्वीन, दिल से, लगान, डरना मना है, क्लब 60, पीकू, सुई धागा समेत कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह वेब सीरीज पंचायत के तीनों सीजन में नजर आए। इस वेब सीरीज में रघुबीर ने प्रधान जी की भूमिका निभाई थी। पंचायत में उनके किरदार की काफी सराहना हुई। रघुबीर ने साल 1988 में एक्ट्रेस पूर्णिमा से शादी की थी। शादी के 32 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। रघुबीर का एक बेटा अबीर यादव है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com