Mouni Roy New Avatar Seen In John Abraham Vedaa Item Song Mummy Ji
जॉन अब्राहम की वेदा का आइटम सॉन्ग रिलीज, ‘मम्मी जी’ में दिखा मौनी रॉय का नया अवतार
एक्टर जॉन अब्राहम की वेदा की फिल्म का आइटम सॉन्ग मम्मी जी रिलीज हो चुका है। इसमें एक्ट्रेस मौनी रॉय नजर आ रही हैं। गाने में एक्ट्रेस का हॉट अंदाज नजर आ रहा है। फिल्म का आइटम सॉन्ग अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौनी अपनी कातिलाना अदाओं से सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। वेदा के आइटम सॉन्ग को प्राजक्ता शुके और हिमानी कपूर ने अपनी आवाज दी है।
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वेदा को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की पूरी टीम इस समय प्रमोशन में जुटी हुई है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का आइटम सॉन्ग मम्मी जी रिलीज किया है। फिल्म के आइटम सॉन मम्मी जी में एक्ट्रेस मौनी रॉय दिखाई दी है। गाने में एक्ट्रेस का हॉट अंदाज नजर आ रहा है। फिल्म का आइटम सॉन्ग अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आइटम सॉन्ग मम्मी जी में मौनी रॉय जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही है। फैंस को मौनी रॉय की अदाएं और डांस दोनों पसंद आ रहा है। मौनी अपनी कातिलाना अदाओं से सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। ये आइटम सॉन्ग सोशल मीडिया पर छा गया है। वेदा के आइटम सॉन्ग को प्राजक्ता शुके और हिमानी कपूर ने अपनी आवाज दी है।
वेदा को सीबीएफसी की तरफ से U\A सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। लेकिन ये सर्टिफिकेट मिलना इतना आसान नहीं था। सेंसर बोर्ड ने वेदा से 9 मिनट का कंटेंट कटवा दिया है। इसके फांसी लगाने वाला एक सीन था, जिसको हटा दिए। सेंसर बोर्ड ने जोधपुर शब्द को म्यूट करने जैसी कई चीजों में बदलाव की बात की। इतना ही नहीं ब्राह्मण पुत्र, शूद्र का पुत्र ऐसे शब्द को म्यूट करने के लिए कहा गया। इसके बाद पूरा मिला कर फिल्म 2 घंटे 30 मिनट का हो गया।
जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा में एक्ट्रेस शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएगी। इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म वेदा 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और असीम अरोड़ा द्वारा लिखित ‘वेदा’ का निर्माण ज़ी स्टूडियो, उमेश कुमार बंसल, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, जॉन अब्राहम ने किया है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया भी हैं।
अब्राहम और शरवरी की फिल्म वेदा का सामना बड़े फिल्मों से होगा वाला है। बॉक्स ऑफीस वेदा का मुकाबला अक्षय कुमार की खेल खेल में और राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 से होगा। अब देखना होगा की इन फिल्मों मे से कौन बाजी मरेगा। खेल खेल में में अक्षय कुमार के अलावा फरदीन खान, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, प्रज्ञा जैसवाल और आदित्य सील मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म दोस्तों की एक डिनर नाइट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कुछ रहस्य सामने आते हैं और फिर कहानी में जबरदस्त मोड़ आता है।
Mouni roy new avatar seen in john abraham vedaa item song mummy ji