- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Kangana Ranaut Announces Next Film Bharat Bhagya Vidhata
कंगना रनौत ने इमरजेंसी विवाद के बीच की अगली फिल्म की घोषणा, जानें क्या है नाम
कंगना रनौत ने मंगलवार को अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। फिल्म का नाम ‘भारत भाग्य विधाता' है। एक्ट्रेस ने फिल्म की घोषणा ऐसे समय की जब वह अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलने का इंतजार कर रही हैं।
- Written By: सोनाली झा

फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने मंगलवार को अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। फिल्म का नाम ‘भारत भाग्य विधाता’ है। एक्ट्रेस ने फिल्म की घोषणा ऐसे समय की जब वह अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलने का इंतजार कर रही हैं।
फिल्म निर्माताओं के अनुसार, फिल्म में श्रमिक वर्ग के नायकों के अमूल्य योगदान को दिखाया जाएगा, जो पर्दे के पीछे रहकर दिन रात मेहनत करते हैं। मनोज तपाड़िया फिल्म का निर्देशन करेंगे और इसका कथानक लिखेंगे। फिल्म का निर्माण यूनोइया फिल्म्स और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट करेंगी। रनौत ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर इसकी घोषणा की।
कंगना रनौत ने कही ये बात
कंगना रनौत ने लिखा है कि बड़े पर्दे पर वास्तविक जीवन के नायकों के जादू का अनुभव कीजिए। भारत भाग्य विधाता की घोषणा करके बहुत उत्साहित हूं। बबीता आशिवाल और आदि शर्मा जैसे प्रतिभाशाली निर्माताओं की जोड़ी और दूरदर्शी निर्देशक मनोज तपाड़िया के मार्गदर्शन में बनने जा रही यह फिल्म गुमनाम नायकों को एक सिनेमाई श्रद्धांजलि होगी।
सम्बंधित ख़बरें
कंगना रनौत के बयान पर क्यों भड़के प्रकाश राज? एआर रहमान का किया समर्थन, ‘इमरजेंसी’ फिल्म पर भी की टिप्पणी
संसद में ‘ड्रीम गर्ल’ संग कंगना रनौत ने बिताए सुकून के पल, हेमा मालिनी के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
‘लॉक अप’ सीजन 2 का ऐलान, नेटफ्लिक्स पर होगी वापसी, क्या एक बार फिर होस्ट बनेंगी कंगना रनौत?
इतना पक्षपाती इंसान नहीं देखा…Kangana Ranaut ने एआर रहमान पर साधा निशाना, उठाया पुराना मुद्दा
बबीता आशिवाल को मिला इनाम
एक्ट्रेस ने लिखा कि यूनोइया फिल्म्स और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट की यह पहली फिल्म होगी। ‘भारत भाग्य विधाता’ दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ने का वादा करती है। उम्मीद, साहस और हालात से उबरकर उठ खड़े होने की प्रेरणा देती है। यूनोइया फिल्म्स की बबीता आशिवाल ने कहा कि भारत भाग्य विधाता पर काम करना इनाम मिलने के समान है।
बबिता ने कंगना पर जताया भरोसा
आशिवाल ने एक बयान में कहा कि हमारा लक्ष्य ऐसी फिल्म का निर्माण करना है जो दर्शकों को आकर्षित करे। कंगना के इससे जुड़ने से हमें भरोसा है कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी। फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट के आदि शर्मा ने कहा, ‘‘इस फिल्म में कंगना के साथ हमारी साझेदारी हुई है। हमारा लक्ष्य ऐसी फिल्म का निर्माण करना है जो सीमाओं से परे जाकर दर्शकों से बेहद भावनात्मक रूप से जुड़े। उच्च विषय-वस्तु वाली फिल्में वास्तव में ब्लॉकबस्टर सफलताओं का भविष्य हैं।
कंगना रनौत की इमरजेंसी
कंगना रनौत के निर्देशन में बनी ‘इमरजेंसी’ को अब तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से प्रमाणपत्र नहीं मिला है। फिल्म की रिलीज कई बार आगे बढ़ाई गई थी और आखिरकार यह छह सितंबर को रिलीज होने वाली थी। कंगना इस फिल्म की निर्देशक और सह-लेखिका भी हैं। फिल्म में रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। कई सिख धार्मिक संगठनों ने फिल्म की आलोचना करते हुए दावा किया है कि फिल्म से सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता है और भ्रामक सूचनाएं फैल सकती हैं।
Kangana ranaut announces next film bharat bhagya vidhata
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ये रेट बताएगा मेरा…भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने एंकर को स्टेज पर मारी चप्पल, घटिया कमेंट पर दिखीं तमतमाई
Feb 23, 2026 | 01:14 PMसैन्य कार्रवाई में ड्रग लाॅर्ड एल मेंचो की मौत…मेक्सिको में भड़की हिंसा, भारत ने जारी की एडवाइजरी
Feb 23, 2026 | 01:13 PMBMC जॉब स्कैम: 43 लोगों से लाखों की ठगी, मुंबई नगर निगम की महिला कर्मचारी ने सांगली तक फैलाया जाल
Feb 23, 2026 | 01:09 PMसेंट्रल विस्टा की तर्ज पर बनेगा नागपुर टाउन हॉल! नितिन गडकरी ने दिए निर्देश, जानें क्या हैं खूबियां
Feb 23, 2026 | 01:07 PMनासिक पुलिस भर्ती: 380 पदों के लिए 96 हजार दावेदार,फिजिकल टेस्ट में बाहर से आए युवाओं को शेल्टर सुविधा
Feb 23, 2026 | 01:04 PMप्रोटीन लेने के बाद भी नहीं बढ़ रही है मसल्स? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
Feb 23, 2026 | 12:59 PMमुंबई कोस्टल रोड बनेगा ‘ऑक्सीजन हब’: 70 हेक्टेयर में फैलेगा हरियाली का समंदर, हेलिपैड और बर्ड ट्रेल की तैयारी
Feb 23, 2026 | 12:54 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














