-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Ishq Vishk Rebound Movie Review This Story Entangled Between Love And Friendship Is Boring Excellent Acting By Rohit Saraf
इश्क विश्क रिबाउंड मूवी रिव्यू: प्यार और दोस्ती के बीच उलझी ये कहानी करती है बोर, रोहित सराफ का बेहतरीन अभिनय
- Written By: आकाश जायसवाल
साल 2003 में आई शाहिद कपूर की फिल्म ‘इश्क विश्क’ की अगली फ्रैंचाइजी ‘इश्क विश्क रीबाउंड’ करीब 20 साल बाद सिनेमाघरों में पेश की गई है। इसे देखने से पहले इसका ये रिव्यू जरूर पढ़ें।

(Photo Credits: Instagram)
फिल्म: इश्क विश्क रिबाउंड
कास्ट: पश्मीना रोशन, रोहित सराफ, जिब्रान खान, नाएला ग्रेवाल, सुप्रिया पिलगांवकर और शीबा चड्ढा
निर्देशक: निपुण धर्माधिकारी
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
रनटाइम: 106. 42 मिनट
रेटिंग्स: 2 स्टार्स
कहानी: साल 2003 में आई शाहिद कपूर की फिल्म ‘इश्क विश्क’ की अगली फ्रैंचाइजी ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ करीब 20 साल बाद सिनेमाघरों में पेश की गई है। ये फिल्म कहानी है 4 ऐसे लोगों को जो अपने जीवनसाथी की तलाश में हैं और इस दरम्यान उनकी आपसी दोस्ती में भी इसका काफी प्रभाव पड़ता है। कहानी में दिखाया गया है कि किस प्रकार रोहित सराफ, पश्मीना रोशन और जिब्रान खान का किरदार गहरे दोस्त हैं। बचपन से चली आ रही इस दोस्ती में जहां जिब्रान और पश्मीना एक दूसरे को डेट करने लगते हैं वहीँ रोहित का किरदार अकेला होता है। कॉलेज में उसकी मुलाकात होती है नाएला के किरदार से और ये दोनों भी एक दूसरे को डेट करने लगते हैं। हालांकि ये दोनों ही कपल्स किसी न किसी कारण एक दूसरे से विवाद होने के बाद ब्रेकअप कर लेते हैं। अब क्योंकि रोहित भी पश्मीना के किरदार का बचपन का दोस्त है, वो उसे ब्रेकअप से उबरने में मदद करता है और इस दरम्यान उन्हें प्यार हो जाता है लेकिन इसकी भनक जिब्रान के किरदार को नहीं है। ये कहानी आगे एक ऐसा मोड लेती है जहां प्यार दोस्ती के आड़े आती है लेकिन एक टिपिकल बॉलीवुड फिल्म की तरह इसकी भी हैप्पी एंडिंग होती है।
अभिनय: रोहित सराफ इस फिल्म की जान हैं। जहां उनका स्क्रीन स्पेस सबसे अधिक है वहीँ उनके बेहतरीन काम किया है। फिल्म के साथ डेब्यू करने वाली पश्मीना रोशन ने जहां अपना शत-प्रतिशत देने का प्रयास किया है वहीँ अभी उन्हें अपने एक्सप्रेशंस पर और मेहनत करने की जरुरत है। फिल्म में जिब्रान भी अपने रोल के साथ न्याय करते दिखे। इस कहानी में नाएला का स्क्रीन स्पेस बेहद सीमित है लेकिन उन्होंने एक बेहतरीन अदाकारी का परचिय दिया है। साथ ही फिल्म में सुप्रिया पिलगांवकर और शीबा चड्ढा जैसे मंझे हुए कलाकार हैं जिनके काम की प्रशंसा की जाए उतनी कम है।
म्यूजिक: 2003 की ‘इश्क विश्क’ के सॉन्ग ‘चोट दिल पे लगी’ और ‘इश्क विश्क प्यार व्यार’ को मेकर्स ने इसमें एक नए अंदाज में रीक्रिएट किया है लेकिन इसमें वो बात या कहें भाव नहीं जो इसके ओरिगिओनल वर्जन में हमें महसूस हुआ। मॉडर्न टच के नाम पर गानों ने अपना वो फील खो दिया जिसके चलते ये सुपरहिट हुआ था।
फाइनल टेक: इस फिल्म की कहानी युवाओं को और विशेषरूप से कॉलेज स्टूडेंट्स को आकर्षित करेगी। निर्देशक निपुण धर्माधिकारी ने एक मॉडर्न डे लव स्टोरी पेश करने की कोशिश की है लेकिन ये कई जगहों पर उलझी हुई नजर आती है। 1 घंटे 46 मिनट की ये सबसे छोटी लव स्टोरी फिल्म में जिसमें हर सीन हर मोड बेहद आसानी से और जल्दबाजी से पेश किया है जिसके चलते ये कहानी अपने असली भाव को खो देती है। फिल्म में कलाकारों के प्रदर्शन ने जहां इसे एंटरटेनिंग बनाने का प्रयास किया है वहीं इसकी कहानी बेहद उलझी हुई नजर आती है और कई जगहों पर बोरियत का अहसास कराती है। ये फिल्म कम और किसी टीवी रियलिटी शो का फील अधिक देती है। ऐसे में नवभारत इसे 2 स्टार्स की रेटिंग के साथ एवरेज फिल्म करार देता है।
Ishq vishk rebound movie review this story entangled between love and friendship is boring excellent acting by rohit saraf
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM










