Deepika Padukone Shared Her First Post After Becoming A Mother
दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद शेयर की पहली पोस्ट, नन्ही परी का किया कुछ इस तरह स्वागत
बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर को एक नन्ही परी के माता-पिता बन गए हैं। एचएन रिलायंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल में दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। कपल के घर ऋषि पंचमी के दिन लक्ष्मी पधार गई है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Follow Us
Follow Us :
मुंबई: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर, बुधवार को एक नन्ही परी के माता-पिता बन गए हैं। एचएन रिलायंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल में दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। कपल के घर ऋषि पंचमी के दिन लक्ष्मी पधार गई है। इसके साथ ही परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट शेयर की है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें कपल ने लिखा है कि वेलकम बेबी गर्ल, 8.9.2024। कपल ने पोस्ट के कैप्शन में फिलहाल कुछ भी नहीं लिखा है। इस पोस्ट को शेयर करते ही सेलेब्स के कमेंट्स का तांता लग गया है। वहीं दूसरी तरफ कपल के फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पोस्ट पर सेलेब्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कपल को शुभकामनाएं दी हैं। अनन्या पांडे ने लिखा कि बेबी गर्ल। शरवरी और पूजा हेगड़े ने पावर कपल को शुभकामनाएं दी हैं। आलिया भट्ट ने कपल को सबसे पहले शुभकामनाएं दी। एक्ट्रेस ने कपल के पोस्ट पर कई इमोजी सेंड कर अपनी खुशी जाहिर की है। इसके अलावा कपल के पोस्ट पर मोनालिसा, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स ने बधाइयां दी हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि बहुत-बहुत बधाई हो, मेरी लेडी। मुझे उम्मीद है कि आप स्वस्थ होंगी। दूसरे यूजर ने लिखा कि बधाई हो प्रिय। एक दिन मेरी भी तुम्हारी जैसी बेटी होगी। आपके लिए बहुत खुश हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं। हार्दिक बधाई। एक यूजर ने बेबी का नाम रखते हुए लिखा कि बधाई हो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। बहुत बहुत स्वागत है रणविका।
सिंघम अगेन में दिखाई देंगे कपल
अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले, दीपिका और रणवीर ने शुक्रवार शाम को गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया। काम की बात करें, तो दीपिका अगली बार ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई देंगी, जो दिवाली 2024 के त्यौहारी अवसर पर बड़े पर्दे पर आएगी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ‘सिंघम अगेन’ में उनके पति रणवीर सिंह, अभिनेता अजय देवगन करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Deepika padukone shared her first post after becoming a mother