- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Box Office Collection Of Stree 2 Goat Yudhra And Kaha Shuru Kaha Khatam
स्त्री 2 के सामने नहीं टिक पाई युध्रा और कहां शुरू कहां खत्म, जानें चौथे दिन की कमाई
कहां शुरू कहां खत्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 21 लाख रुपये की कमाई की है। युध्रा ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 75 लाख रुपये की कमाई की है। विजय की गोट ने सोमवार को 1.13 करोड़ का कलेक्शन किया है। स्त्री 2 ने 40वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।
- Written By: सोनाली झा

कहां शुरू कहां खत्म और युध्रा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मुंबई: सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन स्टारर युध्रा 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। वहीं, ध्वनि भानुशाली और आशीष गुलाटी की फिल्म कहां शुरू कहां खत्म भी 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्म स्त्री 2 के सामने टिक भी नहीं पाईं। वहीं स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर अभी तक पकड़ बना के रखी हैं। इतना ही नहीं विजय की गोट भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। आइए जानते हैं, कहां शुरू कहां खत्म, युध्रा, स्त्री 2 और गोट ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई की है।
कहां शुरू कहां खत्म की कमाई
ध्वनि भानुशाली और आशीष गुलाटी की फिल्म कहां शुरू कहां खत्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं सका है। इस फिल्म ने से ध्वनि भानुशाली ने एक्टिंग में डेब्यू किया था। इससे पहले लोग ध्वनि भानुशाली को हिंदी फिल्मों में गाते देखते थे। कहां शुरू कहां खत्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 21 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 31 लाख रुपये हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
Gold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
युध्रा ने चार दिन में कमाए इतने करोड़
एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘युध्रा’ में सिद्धांत ने युध्रा का किरदार निभाया है, जिसपर बदला लेने का जुनून है। वहीं मालविका, निखत का किरदार निभा रही हैं, जो कहानी में गहराई और इमोशंस को लाती है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस, ‘युध्रा’ में गजराज राव, राम कपूर, राज अर्जुन और राघव जुयाल सहित कई बेहतरीन सपोर्टिंग एक्टर्स भी हैं। युध्रा ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 75 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 9 करोड़ 25 लाख रुपये हो गए हैं।
गोट का कलेक्शन
विजय की गोट 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में विजय, मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभुदेवा, अजमल अमीर, योगी बाबू, तृषा कृष्णन और शिवकार्तिकेयन मुख्य भूमिका में शामिल है। गोट में विजय का डबल रोल दिखाया गया है। विजय की गोट ने सोमवार को 1.13 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 244.48 हो चूका है।
स्त्री 2 का कलेक्शन
स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। स्त्री 2 रिलीज के बाद से अभी तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। स्त्री 2 करीब 60 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म है। स्त्री 2 ने कई बड़े-बड़े फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। स्त्री 2 ने 40वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 578.9 करोड़ रुपये हो गया है।
ये भी पढ़ें- अली अब्बास जफर पर लगा बड़ा आरोप
Box office collection of stree 2 goat yudhra and kaha shuru kaha khatam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
May 25, 2026 | 05:55 AMIPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM










