फेक न्यूज़ है अभिषेक बच्चन और निमरत कौर वाली खबर की पोस्ट, टीम ने किया दावा

निमरत कौर के साथ अभिषेक बच्चन वाली खबर को अभिषेक बच्चन की टीम ने फेक न्यूज़ बताया है। दरअसल एक्स की एक पोस्ट में दावा किया गया कि निमरत कौर अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच झगड़े का कारण है।
Abhishek Bachchan, Nimrat Kaur, Fake news , Twitter post
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: निमृत कौर और अभिषेक बच्चन को लेकर की गई पोस्ट का अभिषेक की टीम ने खंडन किया है। टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर जारी की गई पोस्ट को फेक न्यूज़ बताया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हुई थी। जिसमें निमरत कौर को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच रिश्ते में आई दरार का कारण बताया गया था।

शुक्रवार की दोपहर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुई। सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर राशि पांडे नाम के एक अकाउंट से एक पोस्ट साझा की गई थी। जिसमें यह दावा किया गया था कि निमरत को लेकर अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ चीटिंग की है और यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हो गई, लेकिन अब अभिषेक बच्चन की टीम की तरफ से इस पोस्ट को फेक बताया गया है। नवभारत के साथ मैसेज कन्वर्सेशन में हुई बात में अभिषेक बच्चन की टीम ने इस पोस्ट को झूठा बताया है और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का खंडन किया है।

बीते कुछ समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन को लेकर खबरें सामने आ रही है कि दोनों के बीच मतभेद चल रहा है। इतना ही नहीं यह खबर भी आई कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच मतभेद है। ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों जल्दी तलाक लेने वाले हैं, इस तरह की खबरें बीते काफी समय से सुर्खियों में है। इस पूरे मामले में अब तक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तरफ से कोई भी औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com