मां संग गणपति दर्शन करने पहुंची Aishwarya Rai, भीड़ में बेटी Aaradhya Bachchan का हुआ हाल बेहाल, फैंस बोले 'दादा-दादी कहां है...'

Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan Ganpati Darshan: ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में अपनी मां ब्रिंदा और बेटी अराध्या के साथ नजर आईं। सोमवार शाम को ऐश्वर्या GSB Cha Raja गणपति दर्शन के लिए गई थीं। तीनों ही काफी हैवी सिक्योरिटी के साथ भीड़ में नजर आए। वहीं, अराध्या अपनी नानी को भीड़ में संभालती नजर आईं।
aishwarya-rai-arrived-with-her-mother-for-ganpati-darshan-daughter-aaradhya-bachchan-condition-was-disturbed-in-crowd
मां संग गणपति दर्शन करने पहुंची Aishwarya Rai (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan Ganpati Darshan: ऐश्वर्या राय बच्चन काफी लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में थीं। एक्ट्रेस हाल ही में अपनी मां ब्रिंदा और बेटी अराध्या के साथ नजर आईं। सोमवार शाम को ऐश्वर्या GSB Cha Raja गणपति दर्शन के लिए गई थीं। तीनों ही काफी हैवी सिक्योरिटी के साथ भीड़ में नजर आए। वहीं, अराध्या अपनी नानी को भीड़ में संभालती नजर आईं।

गणपति दर्शन करती दिखीं ऐश्वर्या

इस दौरान एक्ट्रेस पिंक कलर के सूट में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल बनाया हुआ था। साथ में पूरे देसी तरीके से उन्होंने छोटी सी बिंदी भी लगाई थी। वहीं, अराध्या भी इस दौरान पीले रंग के सूट में नजर आईं। उन्होंने भी मिड पार्टेड हेयरस्टाइल कैरी किया था। ऐश्वर्या अपनी मां को इस दौरान सावधानी के साथ भीड़ से निकलती नजर आईं। इस दौरान वहां काफी भीड़ हो चुकी थी।

अराध्या का हुआ बुरा हाल

वहीं अपनी नानी को भीड़ से निकालते हुए अराध्या का खुद का हाल बुरा हो गया। उनके माथे पर पसीना था और उनकी हालत भीड़ की वजह से काफी खराब नजर आ रही थी। तभी ऐश्वर्या ने उन्हें गाड़ी में जाने कहा।

ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच सब कुछ ठीक

काफी लंबे वक्त से ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की खबरें तूल पकड़ रही थी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। अनंत अंबानी की शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक अलग-अलग पहुंचे थे, जिसके बाद से इनके अलग होने की खबरें और तेज हो गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों के बीच सब कुछ बिल्कुल ठीक चल रहा है। कुछ वक्त पहले ही अभिषेक ने अपनी शादी की अंगूठी दिखाते हुए कहा था, मैं अभी भी शादीशुदा हूं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com