अगले चार दिन और भारी, विदर्भ तप रहा, यवतमाल में पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा; भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल

Yavatmal Heatwave: यवतमाल में भीषण गर्मी ने हालात गंभीर कर दिए हैं। पारा 46 डिग्री तक पहुंचने से जनजीवन प्रभावित है, जबकि मौसम विभाग ने अगले दिनों में तापमान और बढ़ने के संकेत दिए हैं।
The next four days to be even more grueling; Vidarbha swelters as mercury hits record levels in Yavatmal; daily life thrown into disarray by the scorching heat.
यवतमाल हीटवेव, 46 डिग्री तापमान,(सोर्स: सौजन्य AI)
Published on
Updated on

Yavatmal Temperature Reaches 46 Degree: यवतमाल पिछले तीन-चार दिनों से यवतमाल में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तापमान लगातार नए रिकॉर्ड छू रहा है। रविवार को इस साल का सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को पारा 45 डिग्री पर बना रहा। वहीं 28 अप्रैल को तापमान और बढ़कर 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण शहर मानो तप रहा है।

दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और बाजारों में भी भीड़ कम नजर आ रही है। भीषण गर्मी के साथ रात में भी उमस बढ़ गई है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की खपत में भी तेजी आई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार गर्मी का असर अधिक तीव्र रूप में देखने को मिल रहा है।

राजस्थान और गुजरात की ओर से आने वाली गर्म हवाओं के कारण विदर्भ क्षेत्र, खासकर यवतमाल, नागपुर और चंद्रपुर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर न केवल जनजीवन पर बल्कि स्वास्थ्य और फसलों पर भी पड़ने की आशंका है। पिछले चार दिनों में तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच बना रहा, लेकिन रविवार को अचानक 2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 46 डिग्री तक पहुंच गया। आने वाले चार दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

ऐसे में नागरिकों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रात का तापमान भी चिंता चढ़ा रहा है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है, जो विदर्भ में सबसे अधिक है।

30 अप्रैल तक जारी रहेगी लू

फिलहाल गर्म हवाओं का असर जारी है और 30 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। घरों और बगीचों में गमलों के कोमल पत्ते तेज धूप के कारण जले हुए दिखाई दे रहे

बढ़ा तापमान (डिग्री से।)

24 अप्रैल 44C 25 अप्रैल- 430 26 अप्रैल-46C 27 अप्रैल -45C 28 अप्रैल 45.2C

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com