संविधान जलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करें

वाशिम.दिल्ली में 9 अगस्त को जंतर मंतर मैदान पर कुछ असामाजिक लोगों ने भारतीय विधान जलाकर अभद्र घोषणा बाजी की है. व संविधान का व पर्याय से संपूर्ण देश का अवमान किया है. इस प्रकरण में संबंधित
2018_8large_Constitution_Burns.jpg
Published on: 
Updated on: 

वाशिम. दिल्ली में 9 अगस्त को जंतर मंतर मैदान पर कुछ असामाजिक लोगों ने भारतीय विधान जलाकर अभद्र घोषणा बाजी की है. व संविधान का व पर्याय से संपूर्ण देश का अवमान किया है. इस प्रकरण में संबंधित दोषियों के खिलाफ देशद्रोही का अपराध दर्ज कराने की मांग वाशिम शहर पुलिस स्टेशन के थानेदार की ओर एक निवेदन व्दारा यहां के आंबेडकरी अनुयायियों ने की है.

राजधानी दिल्ली में कुछ समाजकंटकों ने भारत का संविधान जलाकर महापुरुषों के नाम से अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया है. इस बाबत स्थानीय विश्रामगृह में आंबेडकरी अनुयायियों की एक बैठक हुई, जिसमें समाज कंटकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई़ बाद में अपनी मांगों का एक निवेदन शहर पुलिस स्टेशन के थानेदार को सौपा गया. निवेदन में कहा गया कि, महामानव का अवमान करना व सोशल मीडिया पर बदनामी कारक सामग्री प्रसारित करना यह देशद्रोह है. संबधित समाज कंटकों पर कार्रवाई करना चाहिए ऐसी मांग की गई.

इस अवसर पर पिरीपा के जिलाअध्यक्ष दौलत हिवराले, रिपाई के दे़ वा़ इंगले, महेंद्र ताजने, डा बाबासाहब आंबेडकर पदवीधर संगठना के जिलाअध्यक्ष राजकुमार पडघान, दलित मित्र राजाभाऊ धोंगडे, मोतीराम पट्टेबहादुर, पिरिपा के युवा संतोष इंगले, रवि भगत समेत आंबेडकरी अनुयायी बहुसंख्या में उपस्थित थे. इसी प्रकार से दिल्ली के इस प्रकरण में युवा वर्ग व बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से वाशिम शहर पुलिस में शिकायत देकर समाजकंटकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की़ बौध्द युवा संघ शिरपुर की ओर से भी थानेदार को निवेदन दिया गया.